Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 18 Varun Dhawan Janhvi Kapoor Sanya Malhotra Kantara Chapter 1
SSKTK Box Office Day 18: 'सनी संस्कारी' को हो रहा दिवाली वकेंड का फायदा, रविवार को कमा डाले इतने करोड़

SSKTK Box Office Day 18: 'सनी संस्कारी' को हो रहा दिवाली वकेंड का फायदा, रविवार को कमा डाले इतने करोड़

संक्षेप:

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण और जाह्नवी के अलावा रोहित श्रॉफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। 80 करोड़ रुपये के बजट बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Mon, 20 Oct 2025 09:15 AMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 18: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को रिलीज हुए आज 18 दिन हो गए हैं। ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शुरुआत में इसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया,लेकिन इसी के साथ ही ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा:चैप्टर 1' रिलीज की वजह से इसकी कमाई पर भारी असर पड़ा। ऐसे में अब 'सनी संस्कारी' के धनतेरस यानी रविवार के दिन के कलेक्शन आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

18वें दिन कितना कमा ले गई 'सनी संस्कारी'

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण और जाह्नवी के अलावा रोहित श्रॉफ, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल जैसे कलाकार अहम किरदार में हैं। 80 करोड़ रुपये के बजट बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। ऐसे में अब इसके रविवार के दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार, 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने 18वें दिन खबर लिखने तक 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस तरह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अभी तक का टोटल कलेक्शन 58.45 करोड़ रुपये हो गया है।

डे वाइज देखें 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी'का कलेक्शन

डे 1- 9.25 करोड़ रुपये

डे 2- 5.5 करोड़ रुपये

डे 3- 7.7 करोड़ रुपये

डे 4- 7.75 करोड़ रुपये

डे 5- 3.25 करोड़ रुपये

डे 6- 3.25 करोड़ रुपये

डे 7- 2.35 करोड़ रुपये

डे 8- 2.25 करोड़ रुपये

डे 9- 2.25 करोड़ रुपये

डे 10- 3.25 करोड़ रुपये

डे 11- 3.25 करोड़ रुपये

डे 12- 1.25 करोड़ रुपये

डे 13- 1.5 करोड़ रुपये

डे 14- 1.00 करोड़ रुपये

डे 15- 1.00 करोड़ रुपये

डे 16- 1.00 करोड़ रुपये

डे 17- 1.09 करोड़ रुपये

डे 18- 1.25 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

टोटल कलेक्शन- 58.45 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।