सनी लियोनी की बेटी ने 10 साल की उम्र में ही पैसे कमाने शुरू कर दिए हैं, कैसे? जानिए सबकुछ

Mar 03, 2026 07:14 am ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sunny Leone Adopted Daughter: सनी लियोनी ने फराह खान को बताया कि उनकी बेटी निशा कौर वेबर अभी से ही पैसे कमाने लगी हैं। उन्होंने ये भी बताया कि उनके बेटों को निशा से जलन होती है।

सनी लियोनी की बेटी ने 10 साल की उम्र में ही पैसे कमाने शुरू कर दिए हैं, कैसे? जानिए सबकुछ

फराह खान अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग के लिए एक्ट्रेस सनी लियोनी के मुंबई वाले घर गईं। बातचीत के दौरान सनी ने फराह को बताया कि उनकी 10 साल की बेटी निशा कौर वेबर अभी से ही नोट छाप रही हैं। ये बात सुनकर फराह दंग रह गईं। इसके बाद, सनी ने फराह को निशा के इन्वेंशन के बारे में बताया और कहा कि उन्होंने इस इन्वेंशन को पेटेंट करवाया है।

क्या बनाया है?

अपनी गोद ली हुई बेटी के बारे में बात करते हुए सनी ने फराह से कहा, ‘निशा बहुत इंटेलिजेंट है। बहुत ब्राइट है। मैं आपको कुछ ऐसा दिखाऊंगी जो उसने इन्वेंट किया है। ये बू बॉक्स है। 2-इन-1 टिशू होल्डर। हमने इसे पेटेंटेड करवाया है। ये निशा ने बनाया है।’ फराह ने मजाक में कहा, ‘मैं घर वापस जाकर अपने बच्चों को चिल्लाऊंगी!’

सनी लियोनी

क्या है बू बॉक्स?

सनी ने फराह को बताया कि ये बू बॉक्स 2-इन-1 इसलिए है क्योंकि इसके एक तरफ टिशू डिस्पेंसर है और दूसरी तरफ एक छोटा बिल्ट-इन वेस्ट बिन है। अब आपको टिशू फेंकने के लिए ट्रैश कैन ढूंढने की जरूरत नहीं है।

कैसे बनाया?

सनी ने आगे कहा, 'मुंबई के ज्यादातर बच्चों की तरह निशा को भी धूल से एलर्जी है तो वो हर समय टिशू यूज करती रहती है। पहले वो टिशू यूज करके कहीं भी रख देती थी। मैं कहती थी, इतनी आलसी मत बनो टिशू उठाओ और डस्टबिन में डालो। एक दिन परेशान होकर उसने टेप से टिशू डिस्पेंसर के साथ डिस्पोजेबल कप चिपका दिया। जब मैंने इसे देखा, तो मुझे लगा मजेदार लगा है। फिर हमने सर्च किया और पेटेंट करवा लिया। इसकी प्राइज अभी 999 रुपये है…मेरे बेटों को अब जलन होती है कि निशा के पास बहुत सारा पैसा होगा और उन्हें हमेशा उससे मांगना पड़ेगा।’

साल 2017 में निशा को लिया था गोद

बता दें, सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने साल 2017 में निशा को महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया था। फिर साल 2018 में वह सरोगेसी से अशर सिंह वेबर और नोआ सिंह वेबर की मां बनीं।

सनी की फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी की फिल्म ‘केनेडी’ हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को अनुराग कश्यप ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इसमें राहुल भट भी हैं। ये Zee5 पर स्ट्रीम कर रही है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।