धर्मेंद्र की वजह से पूरा नहीं हो पाया सनी देओल का ये सपना, बोले- पापा हमारे घर में…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सनी देओल ने बताया कि उनका एक सपना था जिसे वह पूरा करना चाहते थे, लेकिन पिता धर्मेंद्र की वजह से वह उसे पूरा नहीं कर पाए। सनी ने अमिताभ बच्चन के सामने ये बात बताई।

dharmendra and sunny deol
धर्मेंद्र की वजह से अधूरा रह गया सनी देओल का सपना

सनी देओल का अपने पिता धर्मेंद्र के साथ काफी अच्छा बॉन्ड था। उन्होंने हमेशा अपने पिता की बातें मानी हैं। अब हाल ही में सनी ने अपने उस ड्रीम के बारे में बात की है, जो उनके पिता धर्मेंद्र की वजह से पूरी नहीं हो सका। सनी ने कौन बनेगा करोड़पति शो में बताया कि वह प्रोफेशनल फॉर्मूला 1 रेसिंग ड्राइवर बनना चाहते थे।

सनी देओल ने क्या कहा

दरअसल, सनी केबीसी में अपनी फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन के लिए गए थे। इस दौरान सनी के साथ आमिर खान और प्रीति जिंटा भी थे। फिर अमिताभ बच्चन ने सनी से उनका रेसिंग में इंट्रेस्ट पूछा कि सनी जी हमने सुना है कि आप एक रेसिंग ड्राइवर होना चाहते थे? फॉर्मूला 1 वगैरह।

धर्मेंद्र ने क्यों किया था मना

इसके जवाब में सनी ने बताया कि उनके पिता उन्हें लेकर काफी प्रोटेक्टिव थे और इसी वजह से ऐसे स्पोर्ट्स नहीं करने देते थे, जो काफी रिस्की थे।

सनी देओल ने कहा, ‘हां, मुझे ऐसे बहुत शौक थे, ड्राइविंग का बहुत शौक था। जैसे आप जानते ही हैं, पापा हमारे घर में कहीं भी, कुछ भी ऐसे कुछ करना चाहें चाहे हम स्पोर्ट्स या कुछ और, उस समय प्रोटेक्टिव होने की वजह से इजाजत नहीं मिलती थी। सो बीच में ही रह गया।’

वैसे भले ही उनका ड्रीम रेसिंग का पूरा नहीं हो सका हो, लेकिन वह अपने फिल्मी करियर में काफी हिट साबित हुए।

सनी देओल बॉलीवुड के स्टार

धर्मेंद्र की तरह सनी देओल ने भी बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। साल 1983 में बेताब से डेब्यू करने वाले एक्टर ने बाद में त्रिदेव, अर्जुन, घायल, दामिनी, बॉर्डर, जिद्दी, इंडियन जैसी फिल्में कीं। उनका दामिनी में एक डायलॉग तारीख पे तारीख काफी हिट हुआ और आज के समय में भी कोर्ट से रिलेटेड मामलों में इस डायलॉग का जिक्र होता रहता है।

सनी की फिल्म बंटवारा 1947

हाल ही में रिलीज सनी देओल की बंटवारा 1947 हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स रिव्यू मिले हैं। फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी, अली फजल भी हैं। मूवी को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है और आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है।

आवारापन 2 से टक्कर

बंटवारा 1947 के साथ शुक्रवार को इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 भी रिलीज हुई है। इस बॉक्स ऑफिस क्लैश में इमरान की आवारापन 2 आगे चल रही है। पहले दिन आवारापन 2 ने 22 करोड़ की कमाई की। वहीं बंटवारा 1947 ने 6.84 करोड़ की कमाई की।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडधर्मेंद्र की वजह से पूरा नहीं हो पाया सनी देओल का ये सपना, बोले- पापा हमारे…