Border 2 OTT Release: सनी देओल की फिल्म इस हफ्ते में हो रही है रिलीज? जानिए किस दिन दे रही है दस्तक
सनी देओल, वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 को ओट प्लेटफार्म पर देखने का इंतजार हो रहा है। अब फिल्म की OTT रिलीज़ डेट सामने आई है। ये फिल्म घर बैठी ऑडियंस को इस दिन सरप्राइज देने वाली है। जानिए कब आ रही है।

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। एक्टर्स की परफॉरमेंस, म्यूजिक ने पुरानी यादें ताजा कर दी। 26 जनवरी के मौके पर थिएटर में आई ये फिल्म अब OTT के लिए तैयार है। एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो बॉर्डर 2 अगले हफ्ते की इस तारीख को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। OTT ऑडियंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। अब जल्द धमाका हो सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक डेट आ गई है।
बॉर्डर 2 की OTT रिलीज
पिंकविला के मुताबिक सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 इसी शुक्रवार यानी 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक OTT रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन फिल्म इस शुक्रवार ऑडियंस को सरप्राइज दे सकती है।
बॉर्डर 2 का बजट और कमाई
बॉर्डर 2 सनी देओल की 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल था। इस फिल्म को जेपी दत्ता ने टी सीरीज के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। डायरेक्टर थे अनुराग सिंह। इस बार फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह, प्रणव वशिष्ट, मेधा राणा जैसे एक्टर्स नजर आए थे। फिल्म में तीनों सेनाओं जल, स्थल, वायु की अपनी जंग दिखाई गई थी। इमोशनल कर देने वाले थे। एक ऐसा भी सीन है जहां बॉर्डर के शहीद हुए किरदारों को दिखाया गया था। इस सीन को देखने के बाद थिएटर में बैठी ऑडियंस की यादें ताजा हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक बॉर्डर 2 को करीब 250 करोड़ के मोटे बजट के साथ बनाया गया था। फिल्म ने 446 करोड़ का कलेक्शन किया। अब OTT पर देखे जाने का इंतजार है।
सनी देओल की आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो आगे आने वाले समय में सनी देओल अपनी कई फिल्मों से धमाका करने वाले हैं। एक्टर के पास शंशंक उदयपुरकर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म गबरू है। ये फिल्म 8 मार्च को रिलीज हो रही है। आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म लाहौर 1947 है। इस फिल्म में एक्टर के साथ शबाना आजमी, प्रीति जिंटा जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। ये एक नाटक है जो सनी देओल के दिल के बेहद करीब है। इसके अलावा सनी देओल नेटफ्लिक्स फिल्म इक्का भी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उन्हें सालों बाद वकील के किरदार में देखा जाएगा। अक्षय खन्ना फिल्म के दूसरे लीड होंगे। पिछले दिनों इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे देखने के बाद रिलीज का इंतजार बढ़ गया है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


