धर्मेंद्र की नाजुक हालत को लेकर सनी देओल की टीम ने फैंस से की ये अपील, सलमान-शाहरुख पहुंचे थे हॉस्पिटल

धर्मेंद्र की नाजुक हालत को लेकर सनी देओल की टीम ने फैंस से की ये अपील, सलमान-शाहरुख पहुंचे थे हॉस्पिटल

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की हालत नाज़ुक बनी हुई है। इस बीच सनी देओल की टीम ने फैंस से किसी भी तरफ की अफवाह नहीं फैलाने की अपील की है। धर्मेंद्र हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उनसे मिलने सलमान खान, शाहरुख समे सेलेब्स पहुंचे थे।

Nov 11, 2025 06:48 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री एक्टर के साथ खड़ी है। बीती रात सलमान खान, शाहरुख खान एक्टर से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे। इस बीच सोशल मीडिया पर एक्टर की डेथ की अफवाह फैल गई। अब सनी देओल की टीम ने स्टेटमेंट जारी कर फैंस से इन अफवाहों को न फैलाने की अपील की है। बयान में धर्मेंद्र की हालत स्थिर बताई गई है। एक्टर के लिए देशभर में प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सनी देओल की टीम की अपील

सनी देओल की टीम ने एक बयान जारी कर कहा, "धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है और वह निगरानी में हैं। कृपया उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार की निजता का सम्मान करें।" धर्मेंद्र की पत्नी, एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी ने भी उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर धर्मेंद्र की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं जो धर्म जी की चिंता कर रहे हैं। वह हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। उनकी लगातार जांच हो रही है और हम सभी उनके साथ हैं। मैं आप सभी से उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करती हूं।"

हॉस्पिटल पहुंचे सलमान-शाहरुख

धर्मेंद्र के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद, उनकी पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल और बॉबी देओल, सनी के बेटे करण और राजवीर, और बॉबी की पत्नी तान्या देओल उन्हें देखने पहुंचे थे। इसके अलावा सलमान खान, शाहरुख खान बेटे आर्यन खान, एक्ट्रेस अमीषा पटेल समेत इंडस्ट्री के करीबी हॉस्पिटल से बाहर निकलते देखे गए हैं।

फिल्म में आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र को आखिरी बार फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर के दादा का किरदार निभाया था। उनकी अगली फिल्म 'इक्कीस' है, जिसमें अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर 2025 को थिएटर में रिलीज होने वाली है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।