सनी देओल ने क्या बचपन में कभी की पिटाई? बेटे करण ने खोल दी पिता की पोल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सनी देओल अपने बेटे करण और प्रीति जिंटा के साथ अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 का खूब प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच करण से पिता सनी को लेकर सवाल किया गया तो जानें उन्होंने क्या कहा।

karan deol and sunny deol
करण ने बताया पिता सनी का इशारा ही काफी होता था

सनी देओल फिल्म लेकर आ रहे हैं बंटवारा 1947 जिसमें उनके साथ प्रीति जिंटा और बेटे करण देओल हैं। फिल्म का तीनों खूब जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। सनी और करण की यह साथ में दूसरी फिल्म है। अब एक इवेंट के दौरान करण से पूछा गया कि क्या कभी पापा से पिटाई हुई है घर में तो जानें इस पर उन्होंने क्या कहा।

करण बोले सनी का इशारा ही काफी था

करण ने कहा, 'पिटाई तो कभी नहीं हुई, बस इशारा ही काफी होता था'। करण की बात सुनकर ऑडियंस के साथ-सात सनी और प्रीति भी हंसने लगते हैं।

बता दें कि सनी और बॉबी देओल तो कई बार बता चुके हैं धर्मेंद्र तो काफी स्ट्रिक्ट पिता थे और दोनों उनसे डरते भी थे। हालांकि दोनों अपने बच्चों के साथ काफी फ्रेंडली हैं।

फिल्म बंटवारा 1947 के बारे में जानें

फिल्म बंटवारा 1947 की बात करें तो इस मूवी को राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं आमिर खान इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं अपने प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शन्स के तले।

ट्रेलर को कैसा मिला रिस्पॉन्स

कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे बंटवारे के दौरान एक मुस्लिम परिवार नए घर में जाता है और वहां एक हिंदू महिला पहले से घर में होती है। अब सनी देओल का किरदार उस हिंदू महिला को बचाने के लिए अपने मुस्लिम लोगों से भी लड़ जाता है, यही इसमें दिखाया है।

फिल्म में सनी, प्रीति और करण के अलावा शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी हैं।

प्रीति जिंटा का कमबैक

इस फिल्म के जरिए प्रीति का एक लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर कमबैक हो रहा है। वह 8 साल बाद फिल्म में नजर आने वाली हैं। लास्ट वह भैयाजी सुपरहिट में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ सनी देओल, अरशद वारसी और अमीषा पटेल भी थे।

सनी के साथ प्रीति कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं जैसे द हीरो अ लव स्टोरी ऑफ स्पाई, हीरोज और भैयाजी सुपरहिट। फैंस सालों बाद इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।

प्रीति का सनी के भाई बॉबी के साथ भी काफी अच्छा बॉन्ड है। वे दोनों साथ में सोल्जर, हम तो मोहब्बत करेगा, जुर्म और झूम बराबर झूम में काम कर चुके हैं।

करण का भी कमबैक

करण की बात करें तो उन्होंने साल 2019 में फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म वेल्ले में भी नजर आए थे। करण भी काफी समय बाद फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसनी देओल ने क्या बचपन में कभी की पिटाई? बेटे करण ने खोल दी पिता की पोल