
गलती हो तो क्षमा करना…सनी देओल ने शेयर किया धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज, दिल छू लेगी एक्टर की ये बात
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपने पिता धर्मेंद्र के बेहद करीब थे। अब एक्टर ने पिता का आखिरी मैसेज दुनिया के साथ शेयर किया है। धर्मेंद्र आखिरी बार फिल्म इक्कीस में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनका किरदार दिल छू लेगा।
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 नवंबर को एक्टर ने मुंबई के अपने घर पर आखिरी सांस की थी। एक्टर 89 साल के साथ थे और अपने आखिरी दिनों तक फिल्मों में काम करते रहे। धर्मेंद्र अब अपनी आखिरी फिल्म इक्कीस में नजर आने वाले हैं। फिल्म नए साल के मौके पर दस्तक दे रही है। इस फिल्म में उन्हें अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा के साथ स्क्रीन शेयर करते देखा जाएगा। सनी देओल ने इस फिल्म की शूटिंग से एक्टर के आखिरी दिन का वीडियो शेयर किया है। शूटिंग के आखिरी दिन एक्टर के लिए केक कटिंग सेरेमनी रखी गई थी। इस दौरान धर्मेंद्र ने जो कहा वो दिल छू लेने वाला था।
सनी देओल ने किया पिता को याद
सनी देओल ने फिल्म इक्कीस से उनके आखिरी दिन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,“एक ऐसी मुस्कान जिसने अंधेरे को रोशन कर दिया। असीम उदारता। पापा के लिए प्यार हमारे दिलों में गहराई से बसा हुआ है। उन्होंने हमें अपनी आखिरी फिल्म, इक्कीस, से नवाजा है। आइए इस नए साल में सिनेमाघरों में उन्हें याद करें।” खास बात ये है कि सनी ने जो वीडियो शेयर किया है इसमें धर्मेंद्र के आखिरी शब्द हैं जो दिल छू रहे हैं।
धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज
इस वीडियो में धर्मेंद्र का आखिरी मैसेज भी है। इक्कीस की शूटिंग के अपने आखिरी दिन धर्मेंद्र कहते दिख रहे हैं, “मैडॉक फिल्म्स के साथ जुड़कर मैं बहुत खुश हूं। टीम।।कप्तान श्रीराम जी…फिल्म बहुत ही शानदार तरीके से बनी है। मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान दोनों के लोगों को इसे देखना चाहिए।” धर्मेंद्र ने आगे कहा, “शूटिंग के आखिरी दिन होने की वजह से आज थोड़ा उदास हूं, आप सभी से प्यार करता हूं। कुछ कही, कोई गलती हो गई हो तो उसके लिए क्षमा करना।” धर्मेंद्र के शब्द दिल छू लेते हैं। उन्हें पसंद करने वाले फैंस इस वीडियो को देखकर उदास है कि अब धर्मेंद्र ये सब कहने के लिए नहीं रहे। इस वीडियो पर बॉबी देओल समेत कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है। फैंस एक्टर की इसी जिंदादिली को पसंद करते थे।
एक्टर का निधन
बता दें, धर्मेंद्र को आखिरी बार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। फिल्म के दो साल बाद वो इक्कीस इ नजर आने वाले थे। लेकिन उससे पहले एक्टर का निधन हो गया। ऐसा बताया गया कि एक्टर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।कई दफा उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। अंत में एक्टर ने 24 नवंबर को अपनी आखिरी सांस ली।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




