'शायद मेरे लायक उस समय कोई...', सनी देओल ने अपने करियर के बुरे दौर के बारे में खुलकर की बात
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' को काफी पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर 2'का सीक्वल है। वहीं जल्द ही सनी 'लाहौर 1947' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब सनी ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपने करियर के बुरे दौर से गुजरने को लेकर बात की।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल 90 के हिट एक्टर्स में से हैं। उन्होंने ने अपने करियर में 'घायल', 'गदर 2' और 'बॉर्डर' जैसी शानदार फिल्में दी हैं। वहीं, इन दिनों सनी अपनी 'बॉर्डर 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 'बॉर्डर 2' के बाद अब सनी के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। वहीं जल्द ही सनी 'लाहौर 1947' में नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब सनी ने अपने हालिया इंटरव्यू में अपने करियर के बुरे दौर से गुजरने को लेकर बात की।
करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बोले सनी
सनी देओल ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि इतने सालों में सिनेमा और दर्शकों की पसंद कैसे बदली है। एक्टर ने कहा, 'मैं इस इंडस्ट्री में कई सालों से हूं और हम ऐसी चीजें देखते आ रहे हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात जो मैं सबसे कहता हूं और जो मेरा मानना है कि मैं यहां अपने काम की वजह से हूं। अगर आप एक एक्टर हैं, आप जिस भी फील्ड में हैं, उसमें उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन आपको मेहनत करते रहना पड़ेगा और करते रहना चाहिए।'
सनी ने किस्मत को लेकर कही ये बात
सनी ने आगे कहा कि सफलता अक्सर किस्मत की भूमिका की तारीफ करने पर मजबूर करती है। उन्होंने कहा, 'सालों के स्ट्रगल के बाद, जब कोई फिल्म अच्छा करती है, तो आप किस्मत पर विश्वास करने लगते हैं। उससे पहले, आप सिर्फ यही सोचते हैं कि ‘, मैं अपनी किस्मत बनाऊंगा मैं यह करूंगा, मैं वह करूंगा। इंसान ऐसा करता रहता है।’
2000 के बाद मेरे लायक कोई ऐसा सब्जेक्ट या चीज नहीं थी
कई हिट फिल्में देने के बाद, एक्टर ने कम हिट फिल्मों के साथ एक धीमा दौर देखा। एक्टर ने बताया कि 2000 के बाद फिल्म मेकिंग कैसे बदली, उन्होंने कहा, 'चीजें बदलती रहती हैं। और क्या होता है इंडस्ट्री भी काफी बदलती रही है। और जैसे, मुझे लगता है कि 2000 के बाद, कॉर्पोरेट वर्ल्ड आया, और फिल्में बनाने के तरीके, मेरा मतलब है, सब्जेक्ट और टॉपिक और एक्टर्स की पसंद और डायरेक्टर, सब कुछ बदलता रहा। तो उस दौर में शायद मेरे लायक कोई ऐसा सब्जेक्ट या चीज नहीं थी।'
जानें सनी की 'बॉर्डर 2' के बारे में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' को काफी पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर 2'का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा अहान शेट्टी, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। यह फिल्म दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


