कभी-कभी ढाई किलो का हाथ डायलॉग सुन परेशान हो जाते हैं सनी देओल, बोले- जहां भी जाओ तो...

कभी-कभी ढाई किलो का हाथ डायलॉग सुन परेशान हो जाते हैं सनी देओल, बोले- जहां भी जाओ तो...

संक्षेप:

सनी देओल का कहना है कि वैसे तो वह खुश होते हैं जब लोग उनके डायलॉग को याद करते हैं, लेकिन कभी-कभी वह अपने डायलॉग ढाई किलो का हाथ को लेकर इरीटेट हो जाते हैं। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

Aug 20, 2025 10:39 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

सनी देओल बॉलीवुड के स्टार हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा उनके डायलॉग्स भी काफी चर्चा में रहते हैं जिसमें से एक है ढाई किलो का हाथ। जब भी सनी की बात होती है तो उनके इस डायलॉग का भी जिक्र होता ही है। लेकिन सनी का मानना है कि कभी-कभी वह इस डायलॉग को सुनकर परेशान हो जाते हैं। बता दें कि यह डायलॉग उनकी फिल्म दामिनी का है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्यों परेशान होते सनी देओल

जूम से बात करते हुए सनी ने कहा, 'ढाई किलो का हाथ इतना बड़ा हो गया है। शुरू में मैं काफी इरीटेट होता था क्योंकि जहां भी हो, यही डायलॉग बोलो, ये डायलॉग बोलो। मेरा मतलब यह काफी गर्व की बात है, लोग आपसे यही चाहते हैं, लेकिन फिर वो कर करके आदमी थोड़ा सा बोलता है कि यही और भी बहुत कुछ करना है।' यह फिल्म सच्ची कहानियों से प्रेरित है।

सनी की बॉर्डर 2

सनी अब बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं जो 1997 में आई उनकी बॉर्डर का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी हैं। फिल्म 22 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है जिसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। भूषण कुमार और जे पी दत्ता ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म से कुछ दिनों पहले सनी का पोस्टर रिलीज हुआ था जिसे काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सनी ने पोस्टर शेयर कर लिखा था, 'हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे...फिर एक बार।' फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

लाहौर 1947

इसके अलावा सनी, लाहौर 1947 में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं। यह फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले रिलीज की जा रही है। वैसे यह फिल्म इस रिपब्लिक डे रिलीज होने वाली थी, लेकिन मूवी पोस्टपोन हो गई। अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं है। सनी से जब पूछा गया था कि फिल्म में देरी क्यों हो रही है तो उन्होंने कहा था, फिल्म की शूटिंग कब की हो गई है, लेकिन क्योंकि आमिर खान फिल्म के प्रोड्यूसर हैं तो वह पूरी परफेक्शन के साथ इसे देख रहे हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।