'धर्मेंद्र के निधन के कुछ दिन बाद...', पढ़िए सनी देओल के बारे में एक्ट्रेस ने क्या कहा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इक्का में नजर आईं संजीदा शेख ने बताया कि धर्मेंद्र के निधन के कुछ दिन बाद ही सनी देओल सेट पर वापस लौट आए थे। उन्होंने कहा कि वो शूट के लिए मना भी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। 

Sunny Deol on Ikka Shooting
एक्ट्रेस ने सुनाया सनी देओल की इक्का की शूटिंग का किस्सा

एक्ट्रेस संजीदा शेख के लिए ये साल अच्छा रहा है। पहले एक्ट्रेस धमाल 4 में नजर आईं। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी मिली। इसके बाद एक्ट्रेस नेटफ्लिक्स की फिल्म इक्का में भी अहम रोल निभाती नजर आईं। इक्का के बारे में बात करते हुए संजीदा शेख ने सनी देओल के प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की।

सनी देओल के प्रोफेशनलिज्म की फैन हुईं संजीदा शेख

हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत करते हुए संजीदा शेख ने बताया कि कैसे धर्मेंद्र की मौत के कुछ दिन बाद ही सनी देओल सेट पर शूटिंग के लिए आते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने देखा कि सनी देओल का क्या प्रोफेशनलिज्म है।

धर्मेंद्र के निधन के बाद शूटिंग पर आते थे सनी देओल

संजीदा शेख ने कहा, “मुझे याद है सनी सर शूट के लिए आते थे। धर्मेंद्र सर का निधन हुआ था। और मैं कहूंगी कि क्या प्रोफेशनलिज्म है यार! इस लेवल पर तो वो बोल भी सकते हैं ना कि यार एक हफ्ता, 10 दिन शूट बंद रखो, मैं नहीं आता आज सेट पर क्योंकि मेरा मन नहीं है शूटिंग का। लेकिन नहीं, वो आदमी सेट पर आता था, अपना काम करता था और चला जाता था। तो बहुत कुछ सीखने को मिलता है।”

अपन किरदारों का चयन कैसे करती हैं संजीदा शेख?

इस बातचीत के दौरान संजीदा शेख ने बताया कि करियर के इस प्वाइंट पर वो अपने रोल्स को कैसे चुनती हैं। उन्होंने कहा, "मैं वो किरदार करना चाहती हूं जो मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर हों क्योंकि वो एक्टर के तौर पर मुझे बेहतर बनाते हैं। मुझे लगता है कि ये बहुत जरूरी है कि मैं अपने आपको चुनौती दूं। एक ही तरह के रोल करना मेरे लिए थोड़ा बोरिंग हो जाता है।"

संजीदा ने कहा कि इक्का में उनका रोल कुछ ऐसा ही था। उन्होंने कहा, "मैंने सिद्धार्थ को कहा हम इसको बहुत नेचुरल तरीके से करेंगे। वो किरदार पूरी तरह से ग्रे था, तो उसे नेचुरल दिखना जरूरी था।"

कितनी है इक्का की आईएमडीबी रेटिंग?

इक्का की बात करें तो ये एक कोर्ट रूम ड्रामा थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में संजीदा शेख ने अक्षय खन्ना के किरदार की पत्नी का रोल निभाया है। वहीं, सनी देओल एक तेज, बुद्धिमान वकील की भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में दीया मिर्जा सनी देओल की पत्नी का रोल निभाती नजर आई हैं। इस फिल्म में तिलोत्तमा सेन भी नजर आई हैं। इक्का की आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है। फिल्म को सिद्धार्थ पी.मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'धर्मेंद्र के निधन के कुछ दिन बाद...', सनी देओल के बारे में एक्ट्रेस ने क्या कहा