गदर 2 की सक्सेस से पहले 56 करोड़ के कर्ज में थे सनी देओल, बोले- पैसों के लिए कुछ भी…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सनी देओल द एक्शन हीरो ने हाल ही में अपने उन दिनों के बारे में बताया जब वह कर्ज में आ गए थे। लेकिन सनी ने यह भी बताया कि वह उस वक्त भी खुश थे।

sunny deol
सनी देओल पर हो गया था करोड़ों का कर्ज

सनी देओल की हाल ही में फिल्म बंटवारा 1947 रिलीज हुई है। इस फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। खैर लेकिन इससे पहले सनी ने कई हिट फिल्में दी हैं जैसे बॉर्डर 2 और गदर 2 जिन्हें ना सिर्फ क्रिटिक्स बल्कि दर्शकों से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अब सनी ने हाल ही में अपने करियर के उन मुश्किल दिनों के बारे में बात की जब कई सक्सेसफुल फिल्में देने के बाद भी उन्हें आर्थिक प्रेशर का सामना करना पड़ा।

सनी ने बताया कि कुछ फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट करने के बाद उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा और इस दौरान उन्हें जुहू स्थित प्रॉपर्टी के खिलाफ ई-ऑक्शन का नोटिस जारी किया गया।

गदर को मिली बड़ी सक्सेस

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में सनी ने बताया कि साल 2001 में उनकी फिल्म गदर आई थी जो सुपरहिट हुई थी। इसी दौरान आमिर खान की फिल्म लगान भी रिलीज हुई थी और लगान ने 77 करोड़ कमाए थे।

सनी ने बताया कि फिर उनकी फिल्म इंडियन भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म ने भारत में 43 करोड़ कमाए थे।

सनी ने फिर कहा, ‘गदर के बाद मैंने इंडियन डिलीवर की जो लगान से ज्यादा हिट थी और बाकी कई फिल्मों से भी ज्यादा। गदर ने काफी अच्छी कमाई की।’

फिल्म इंडस्ट्री का फॉर्मेट बदला

सनी ने आगे कहा, ‘इसके बाद कॉर्पोरेट आया और फिल्म इंडस्ट्री का फॉर्मेट बदले लगा। लेकिन इसके बाद पता नहीं क्यों मुझे सही सब्जेक्ट और मेकर्स नहीं मिल रहे थे।’

सनी ने फिर बताया कि साल 2005 में उन्होंने एक्शन कॉमेडी फिल्म की थी जो बोले सो निहाल। इस फिल्म के खिलाफ सिख कम्यूनिटी थी। सनी ने कहा कि वो फिल्म चली पॉलिटिक्स की वजह से। इस वजह से हमें हमें इसे वापस लेना पड़ा।

कर्ज में आ गए थे सनी देओल

सनी ने आगे कहा कि उनके हर प्रोफेशनल फैसले पर पैसे का असर नहीं होता था। वह बोले, मैं पैसों के लिए कुछ भी नहीं कर सकता हूं। लेकिन सच कहूं तो मैं खुश हूं। यहां तक कि जब भी मैं कर्ज में था, मैं खुश होता था। मैं अपनी लाइफ जी रहा था।

बंटवारा 1947

सनी की फिल्म बंटवारा 1947 की बात करें तो इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था और आमिर खान ने प्रोड्यूस किया। फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी अहम किरदार में हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडगदर 2 की सक्सेस से पहले 56 करोड़ के कर्ज में थे सनी देओल, बोले- पैसों के लिए…