सनी देओल की लाहौर 1947 की रिलीज डेट आई, डेथ से पहले धर्मेंद्र देख चुके थे बेटे की ये फिल्म

Feb 09, 2026 05:44 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आमिर खान के प्रोडक्शन में बन रही सनी देओल की फिल्म लाहौर 1947 की रिलीज डेट आ गई है। ये फिल्म जल्द धमाका करने जा रही है। सनी देओल अभी तक के सबसे शानदार किरदार में नजर आने वाले हैं। जानिए कब आ रही है फिल्म।

सनी देओल की लाहौर 1947 की रिलीज डेट आई, डेथ से पहले धर्मेंद्र देख चुके थे बेटे की ये फिल्म

सनी देओल और आमिर खान पहली बार फिल्म लाहौर 1947 में साथ काम कर रहे हैं। ये इस साल की सबसे चर्चित फिल्म है। सनी देओल काफी पहले शूटिंग खत्म कर चुके थे ऐसे में रिलीज का इंतजार हो रहा था। अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें फिल्म को रिलीज डेट मिल गई है। राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म इस साल 13 अगस्त को दस्तक देने वाली है। देशभक्ति बेस्ड इस फिल्म को 15 अगस्त से दो दिन पहले रिलीज कर ऑडियंस को छुट्टी का फायदा उठाने का मौका दे दिया है। इस फिल्म के हीरो सनी देओल हैं और प्रोड्यूसर हैं आमिर खान।

लाहौर 1947 की रिलीज डेट

सनी देओल ने बताया था कि वो काफी पहले फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग खत्म कर चुके हैं। फिल्म काफी समय से पोस्ट प्रोडक्शन में है। आमिर खान अपने हर काम पर बारीकी से ध्यान दे रहे हैं ताकी वो ऑडियंस तक एक शानदार फिल्म पहुंचा सके। अब फिल्म बनकर तैयार है और 13 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म में प्रीति जिंटा अहम किरदार निभा रही हैं।

Lahore 1947

लाहौर 1947 के प्रोड्यूसर आमिर खान ने बताया कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट धर्मेंद्र जी की फेवरेट थी। डेथ से पहले उन्होंने बेटे की इस फिल्म को देख लिया था।

नाटक का फिल्मी वर्जन है फिल्म

सनी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि लाहौर 1947 एक ऐसी फिल्म है जिसके बारे में वो और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी सालों से बातचीत कर रहे थे। वो इसे फिल्माने की कोशिश कर रहे थे। बाद में जब गदर की सक्सेस पार्टी में आमिर पहुंचे तो उन्होंने सनी देओल को इस फिल्म को बनाने का वादा किया और इस तरह ये प्रोजेक्ट आमिर खान के प्रोडक्शन में पहुंचा।

इमोशनल कहानी

सनी देओल ने अपने इसी इंटरव्यू में बताया था कि ये फिल्म बहुत इमोशनल है और किरदारों की गहराई के बारे में बात करती है। कहानी एक नाटक पास बेस्ड है जिसे फिल्म का रूप दिया गया है। सनी इस फिल्म में एक ऐसा किरदार निभाते दिखेंगे जो इमोशनल कर देगा।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।