16 सालों से ‘बंटवारा 1947’ पर फिल्म बनाना चाहते थे राजकुमार संतोषी, सनी देओल के दिल के करीब है कहानी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 की असली कहानी जानते हैं आप? राजकुमार संतोषी ने सालों पहले देखा था इस कहानी पर फिल्म बनाने का सपना। अब थिएटर में रिलीज होने वाली है ये इमोशनल कर देने वाली फिल्म।

sunny deol film batwara 1947 is very close to him
सनी देओल के दिल के करीब है ‘बंटवारा 1947’, कोई नहीं लगा रहा था पैसा

सनी देओल हमेशा से अपनी बुलंद आवाज और जबरदस्त एक्शन के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों में अगर एक्टर को एक्शन करते नहीं दिखाया जाए तो वो कुछ अधूरी लगती है। लेकिन इस बार सनी देओल एक्शन के साथ अपनी ऑडियंस को रुलाने वाले हैं। हाल में उनकी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस फिल्म में एक्टर देश नहीं मां के लिए लड़ते दिखेंगे। फिल्म की कहानी 1989 के जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नई' पर बेस्ड है। इस नाटक को प्रोफेसर असगर वजाहत ने लिखा था। इस नाटक को देखने के बाद ही राजकुमार संतोषी और सनी देओल ने इस पर फिल्म बनाने का ख्वाब 16 साल पहले देख लिया था।

सनी देओल सालों से बनाना चाहते थे बंटवारा 1947 पर फिल्म

राजकुमार संतोषी अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सनी देओल के साथ घायल, घातक जैसी यादगार फिल्में बनाई। अब वो बंटवारा 1947 ला रहे हैं जो एक नाटक पर बेस्ड है। इस कहानी के बारे में राजकुमार संतोषी ने साल 2009-10 सनी देओल को बताया था। सनी ने जब ये कहानी बहुत पसंद आई। दोनों ने कई सालों तक इस कहानी पर फिल्म बनाने की कोशिश की। लेकिन कोई भी इस कहानी पर पैसा लगाने के लिए तैयार नहीं था। सनी देओल के ये कहानी इतनी करीब थी कि उन्हें यकीन था कि एक दिन वो इस पर जरूर फिल्म बनाएंगे।

बंटवारा 1947 को मिला सीबीएफसी सर्टिफिकेट. 14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म

सनी देओल के दिल के करीब है बंटवारा 1947 की कहानी

सालों के इंतजार के बाद साल 2023 में सनी देओल की फिल्म गदर 2 आई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गदर ही मचा दिया था। फिल्म ने हैरान करने वाली कमाई की। जब फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी गई तो आमिर खान शामिल हुए। उन्होंने सनी देओल के साथ मुलाकात में उनकी इस फिल्म पर पैसा लगाने की बात कही। उस समय इस फिल्म का नाम लाहौर 1947कहा जा रहा था। सनी देओल ने राजकुमारी संतोषी के डायरेक्शन में शूटिंग की और अब फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।

बंटवारा 1947 की कहानी कर देगी इमोशनल

फिल्म की कहानी ट्रेलर में नजर आई एक झलक से बड़ी और रुलाने वाली है। फिल्म में दिखाया जाएगा की देश में बंटवारे के दौरान मुख्य किरदार को सिकंदर मिर्जा को अपने परिवार के साथ पाकिस्तान जाना पड़ता है। पाकिस्तान में जो घर उन्हें मिला था उसमें पहले एक हिंदू परिवार रहा करता था जो अब भारत में बस गया है। लेकिन माई से अपना घर नहीं छोड़ा गया। वो पाकिस्तान में ही रुक जाती है और समय के साथ उसकी नफरत और गुस्सा प्यार में बदल जाती है। अंत में कई समाज के लोग उस हिंदू महिला को परेशान करते हैं। सिकंदर अब उसे अपनी मां मान बैठा है। और इस मां की लड़ाई में वो पूरे समाज से लड़ जाता है। कहानी का अंत रुलाने वाला है।

बंटवारा 1947 की रिलीज डेट

बंटवारा 1947 में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी। अली फजल, और अभिमन्यु सिंह जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। फिल्म में सनी देओल रुलाने के अलावा एक्शन भी करते दिखेंगे। ये फिल्म ऑडियंस को पसंद आने वाली है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।