
धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर सनी देओल का इमोशनल पोस्ट- आज मेरे पापा का जन्मदिन है
धर्मेंद्र का आज 90वां बर्थडे है। पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर सनी देओल ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट किया है। उन्होंने धर्मेंद्र का एक वीडियो शेयर किया है जो काफी प्यारा है।
धर्मेंद्र की आज बर्थ एनिवर्सरी है। धर्मेंद्र अगर आज जिंदा होते तो उनका 90वां बर्थडे सेलिब्रेट किया जाता। देओल परिवार धूम-धाम से धर्मेंद्र का बर्थडे सेलिब्रेट करना चाहते थे, लेकिन बर्थडे से कुछ दिन पहले ही उनका निधन हो गया। अब धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर बेटे सनी देओल ने उनके लिए स्पेशल पोस्ट किया है।
क्या है वीडियो में
सनी ने धर्मेंद्र का वीडियो शेयर किया है जिसमें धर्मेंद्र खूबसूरत वादियों को देख रहे हैं। सनी फिर उनसे पूछते हैं कि तो पापा आप एंजॉय कर रहे हो? धर्मेंद्र बोलते है मैं बहुत एंजॉय कर रहा हूं मेरे बेटे। यह बहुत खूबसूरत है।
मेरे पापा का जन्मदिन है
इस वीडियो को शेयर कर सनी ने लिखा, 'आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ हैं , मेरे अंदर हैं लव यू पापा। मिस यू।'
ईशा ने भी पिता को किया याद
ईशा देओल ने भी धर्मेंद्र के लिए स्पेशल पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, ‘मेरे डार्लिंग पापा, हमारा जो बॉन्ड था वो हमेशा रहेगा। हम हमेशा साथ हैं पापा चाहे धरती पर या फिर स्वर्ग में। आपसे जो भी सीखा वो हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं पापा...आपका जो मोट्टो था- हमेशा अच्छा रहना, खुश और स्वस्थ रहना हमेशा फॉलो करूंगी।’
ईशा ने आगे लिखा, ‘मैं वादा करती हूं कि आपकी लीगेसी को गर्व और रिस्पेक्ट के साथ आगे लेकर चलूंगी। मैं हमेशा आपके प्यार को सबको दूंगी। आई लव यू पापा। आपकी डार्लिंग बेटी...आपकी ईशा, आपकी बिट्टू।’

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




