रामायण के लिए सनी देओल का हनुमान लुक! इक्का की स्क्रीनिंग में क्लीन शेव दिखे सनी पाजी
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल जब अपनी हालिया फिल्म की स्क्रीनिंग में बिलकुल अलग अवतार में नजर आए तो हर किसी की आंखों में अलग ही चमक थी, लोगों ने उनके इस लुक को रामायण मूवी से जोड़कर देखा।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अभी अपनी अपकमिंग फिल्म 'इक्का' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग में जब सनी देओल पहुंचे तो उनके लुक ने नई अटकलों को जन्म दे दिया। दरअसल सनी देओल 'इक्का' की स्क्रीनिंग में क्लीन शेव लुक में पहुंचे। जबकि फिल्म में उनका लुक बियर्ड के साथ है। अब लोग उनके इस लुक को 'रामायण' के साथ जोड़कर देख रहे हैं। बता दें कि रामायण में सनी देओल हनुमान का किरदार निभाते नजर आएंगे। हालांकि जब सनी देओल से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन अटकलों को जरा भी हवा नहीं दी।
स्क्रीनिंग में क्लीन शेव लुक की चर्चा
सोशल मीडिया पर लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने यह कयास लगाने शुरू कर दिए कि 'रामायण' में वह हनुमान के किरदार में तबाही मचाने वाले हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- उन्होंने रामायण में हनुमान के किरदार के लिए दाढ़ी मुंडवाई है, और यह नया लुक उन पर खूब जंच रहा है। वाकई पावरफुल और मैजिकल। वहीं एक शख्स ने लिखा- हनुमानजी मोड ऑन। सनी देओल आज 'इक्का' फिल्म की स्क्रीनिंग में क्लीन शेव में दिखे। एक यूजर ने कमेंट किया- मुझे लगता है कि उन्होंने रामायण की शूटिंग के लिए क्लीन शेव की है।
OTT कब रिलीज होगी यह फिल्म?
इसी तरह के दर्जनों कमेंट लोगों ने सनी देओल की तस्वीरों और वीडियो पर किए हैं। बात सनी देओल की नई फिल्म की करें तो अपकमिंग फिल्म में वह वकील के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, अब देखना यह है कि क्या यह फिल्म वो क्रेज हांसिल कर पाएगी, जितना इसके ट्रेलर को मिला है।
क्या है फिल्म 'इक्का' की कहानी?
सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर मूवी 'इक्का' की कहानी की बात करें तो इसके ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहानी एक ऐसे वकील की होगी जिसे अपने उसूलों के खिलाफ जाकर एक केस लड़ना पड़ रहा है। अक्षय खन्ना के किरदार ने मूवी में एक घिनौना अपराध किया है, लेकिन कुछ वजहों के चलते सनी देओल के किरदार को न चाहकर भी उनका केस लड़ना पड़ता है। फिल्म का ट्रेलर काफी पावरफुल है, अब फिल्म की रिलीज के लिए बस 2 दिन का इंतजार और करना होगा।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


