Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSunny Deol Border 2 Beat Dhurandhar 2 But Does Not Defeat Gadar 2
सनी देओल की बॉर्डर 2 ने धुरंधर को पछाड़ा, लेकिन अपनी इस फिल्म से ही रह गए पीछे

सनी देओल की बॉर्डर 2 ने धुरंधर को पछाड़ा, लेकिन अपनी इस फिल्म से ही रह गए पीछे

संक्षेप:

बॉर्डर 2 रिलीज हो गई है और पहले ही दिन की कमाई से इस फिल्म ने रणवीर सिंह की धुरंधर को पछाड़ दिया है, लेकिन एक फिल्म है जिससे बॉर्डर को पीछे रह गई।

Jan 24, 2026 12:34 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉर्डर 2 रिलीज हो गई है और फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को ना सिर्फ दर्शकों या क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी मूवी जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई की है। इस कमाई के साथ बॉर्डर ने धुरंधर को पछाड़ दिया है, लेकिन सनी अपनी ही एक फिल्म से पीछे रह गए।

किस फिल्म से पिछड़ी बॉर्डर 2

दरअसल, बॉर्डर 2 की पहले दिन की कमाई जहां 30 करोड़ है, वहीं सनी की फिल्म गदर 2 जो साल 2023 में रिलीज हुई थी, उस फिल्म ने पहले दिन 40.1 करोड़ कमाए थे। गदर 2 उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से भी एक थी।

बता दें कि गदर 2 भी सनी की साल 2001 में रिलीज हुई गदर का दूसरा पार्ट था। इस फिल्म ने भी कई रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम किए थे।

बॉर्डर 2

वहीं बॉर्डर 2 की बात करें तो यह 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर का सीक्वल है। इस फिल्म में सिर्फ सनी देओल ही हैं जो पहले पार्ट से इस फिल्म से जुड़े हैं। सनी के अलावा फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवाह, मेधा राणा, आन्या सिंह हैं।

फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है। वहीं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, निधि दत्ता और जे पी दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।

सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना का सरप्राइज

वैसे फिल्म रिलीज होने के बाद फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। बॉर्डर 2 में सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना की भी झलक दिखी है। वैसे काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि फिल्म में दोनों का कैमियो है, लेकिन बता दें कि ऐसा नहीं है। दोनों दिखेंगे तो सही फिल्म में लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है।

दरअसल, फिल्म में सनी देओल जब लास्ट में गुरुद्वारे जाएंगे कब उन्हें उन सभी की झलक दिखेगी जो लोग लड़ाई में शहीद हुए हैं। इसी दौरान सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना नजर आएंगे। हालांकि ये सीन आपको इमोशनल जरूर कर देगा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;