Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSunny Deol Bobby Deol Pen Emotional Note Remembering Father Dharmendra Ahead Of Ikkis Release
इक्की की रिलीज से पहले इमोशनल हुए सनी और बॉबी देओल, बोले- हमारे पापा जो...

इक्की की रिलीज से पहले इमोशनल हुए सनी और बॉबी देओल, बोले- हमारे पापा जो...

संक्षेप:

सनी देओल और बॉबी देओल अपने पापा धर्मेंद्र से बहुत प्यार करते थे। धर्मेंद्र के निधन के बाद से दोनों बेटों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। अब दोनों ने इक्कीस की रिलीज से पहले एक पोस्ट शेयर किया है।

Jan 01, 2026 07:09 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

धर्मेंद्र की फिल्म इक्कीस 1 जनवरी को रिलीज हो गई है। इक्कीस धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। वह इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे, लेकिन रिलीज से पहले ही वह इस दुनिया को छोड़कर चले गए। अब फिल्म रिलीज से पहले सनी और बॉबी ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने पापा की फिल्म को लेकर मैसेज लिखा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या बोले सनी और बॉबी

सनी और बॉबी ने साथ में पोस्ट किया और लिखा, ‘हमारे पापा, जो मिट्टी से बने हैं, इक्कीस उनकी तरफ से सैल्यूट है। उनका यह धरती को गिफ्ट है जिसे वह बहुत पसंद करते हैं और फैंस को जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे। हमारे परिवार के लिए यह एक अनमोल धरोहर है जो उनकी आत्मा, साहस और उनके दिल से भरा है। आज प्यार और गर्व के साथ हम इसे देश के साथ शेयर कर रहे हैं। आशा है कि ये आगे भी ऐसे ही जिंदा रहे जैसे अब तक रहा है।’

इन पर आधारित यह फिल्म

बता दें कि यह फिल्म सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की लाइफ पर आधारित है। फिल्म में अग्स्तय नंदा ने अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है। वहीं धर्मेंद्र ने उनके पिता का किरदार निभाया है।

वैसे इस फिल्म के जरिए अरुण और फिल्म की लीड एक्ट्रेस सिमर भाटिया थिएटर डेब्यू कर रहे हैं। पहले यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी रिलीज को 1 जनवरी के लिए पोस्टपोन कर दिया गया था।

अरुण के भाई ने देखी फिल्म

बता दें कि अरुण खेत्रपाल के भाई मुकेश ने फिल्म देखी और इसे देखकर वह इमोशनल हो गए। उन्होंने डायरेक्टर श्रीराम राघवन से कहा, ‘आपने मुझे रुला दिया। आपने मुझे वो पल जीने के मौके दिए। कुछ चीजें थीं जो मेरे दिमाग में थी और धीरे-धीरे जब मैंने फिल्म देखी तो मैं इमोशनल हो गया और खुद को रोने से रोक नहीं पाया।’

ये भी पढ़ें:अमिताभ बच्चन की आंखें हुईं नम, धर्मेंद्र की बात करते ही कपकपाने लगी आवाज, बोले…

अगस्त्य की तारीफ कर उन्होंने कहा था, ‘जो भी आप काम करो, लेकिन आप पूरी लाइफ भर अरुण ही रहेंगे। आपसे ये कोई नहीं छीन सकता।’

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।