धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर ये खास काम करने वाले हैं सनी-बॉबी देओल, फैंस के लिए भी खोले जाएंगे दरवाजे
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अगर जिंदा होते तो अगले कुछ दिनों में अपना 90वां जन्मदिन मना रहे होते। अब उनके बेटे इस खास दिन पर कुछ खास प्लान कर रहे हैं। इस दिन उनके फैंस को भी एक्टर को सम्मान देने का मौका मिलने की खबर सामने आई है।

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 अक्टूबर की सुबह एक्टर ने 89 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। धर्मेंद्र ने अपने 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही अलविदा कह दिया था। लेकिन अब उनके दोनों बेटे उनके इस जन्मदिन को खास बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन उनके दोनों बेटे सानो और बॉबी देओल पूरे देओल परिवार के साथ उनके खंडाला वाले फार्महाउस पर सेलिब्रेशन करने का सोच रहे हैं। इसी जगह पर जाकर परिवार एक्टर की विरासत और उनसे जुड़ी यादों को फिर से जिंदा करेंगे। खास बात ये है कि खंडाला के इस फार्महाउस के गेट फैंस के लिए भी खोल दिए जाएंगे।
फैंस को मिलेगा ये मौका?
दरअसल, जब धर्मेंद्र का निधन हुआ था फैंस की भीड़ एक्टर के आखिरी दीदार के लिए एकजुट हुई थी। उस समय परिवार ने अंतिम संस्कार की रस्मों को सिर्फ परिवार और कुछ खास लोगों के बीच ही पूरा कर दिया। फैंस को अपने हीरो के आखिरी दर्शन भी नहीं करने दिए गए। लेकिन अब फैंस के लिए खंडाला वाला फार्महाउस खोलने की खबर सामने आई है। परिवार खंडाला स्थित उनके फार्महाउस का दौरा करेगा। दरअसल, परिवार ने फार्महाउस के द्वार आम जनता के लिए खोलने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, "सनी और बॉबी ने अपने पापा की यादों और विरासत का सम्मान करने के लिए उनके फार्महाउस जाने का फैसला किया है। अपनी प्लानिंग पर चर्चा करते हुए, उन्हें एहसास हुआ कि कई फैंस चाहते हैं कि उन्हें धर्मेंद्र से आखिरी बार मिलने या उन्हें देखने का मौका मिलता। इसलिए उन्होंने उन फैंस के लिए फार्महाउस खोलने का फैसला किया है जो आकर उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहते हैं और परिवार से मिलना चाहते हैं। परिवार फार्महाउस पर फैंस से भी मिलेगा।"
फार्महाउस का दरवाजा खोला जाएगा
रिपोर्ट में आगे कहा गया, "ऐसा नहीं है कि उन्होंने कोई स्पेशल फैंस के लिए कोई कार्यक्रम या कुछ और आयोजित किया है, बल्कि उन्होंने उन लोगों के लिए दरवाज़े खोल दिए हैं जो आकर एक्टर की विरासत का सम्मान करना चाहते हैं। जहां तक ट्रांसपोर्टेशन की बात है, तो वे इस पर विचार कर सकते हैं क्योंकि फार्महाउस तक का रास्ता सभी के लिए आसानी से सुलभ नहीं है। हालांकि, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कितने लोग इसमें शामिल होने की प्लानिंग कर रहे हैं।"
फैंस में थी नाराजगी
बता दें, फैंस में नाराजगी थी कि उनके फेवरिट एक्टर को परिवार ने अचानक से विदा कर दिया। हालांकि, ये निजी मामला था, लेकिन शमशान घाट के बाहर रोते बिलखते उनके फैंस अपने हीरो को आखिरी बार देखने का इंतजार ही करते रहे। ऐसे में देओल परिवार ने फैंस को एक मौका दिया है और अपना फार्महाउस उनके लिए भी खोल दिया है।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


