Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSunjay Kapur's mother Rani Kapur demanded an inquiry into her son's sudden death, lodged a written complaint
संजय कपूर की मां रानी कपूर ने बेटे की अचानक मौत पर की जांच की मांग, लिखित में दर्ज की शिकायत

संजय कपूर की मां रानी कपूर ने बेटे की अचानक मौत पर की जांच की मांग, लिखित में दर्ज की शिकायत

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर की मां रानी कपूर ने बेटे के अचानक मौत मामले में शिकायत दर्ज की है। उन्होंने बेटे की मौत की जांच करने के लिए यूके के अधिकारियों तत्काल जांच करने की बात कही है।

Tue, 5 Aug 2025 07:39 AMUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और सोना कॉमस्टार के चेयरमैन संजय कपूर की अचानक हुई मौत ने सभी को हैरान कर दिया था। अब संजय की मौत के बाद उनकी प्रॉपर्टी और कंपनी में पोजीशन को लेकर विवाद हो रहा है। इसी बीच खबर सामने आई है कि संजय की मां रानी कपूर ने यूनाइटेड किंगडम के अधिकारियों के पास बेटे की मौत के मामले में औपचारिक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि बेटे की मौत रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई है और इसकी जांच होना जरूरी है। यह कदम तब उठाया गया है जब संजय की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की खबर सामने आई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मां ने बेटे की अचानक मौत पर उठाए सवाल

संजय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, लेफ्ट वेंट्रिकुलर हाइपरट्रॉफी और इस्केमिक हार्ट डिजीज उनकी मौत का कारण बनी और शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट या ट्रिगर के निशान नहीं पाए गए थे। लेकिन उनकी मां ने शक जताते हुए जांच की मांग की है। वैसे संजय कपूर अमेरिकी नागरिक थे, इसलिए अमेरिकी अधिकारियों से भी इसी तरह की जांच की मांग की जा सकती है।

प्रॉपर्टी को लेकर विवाद

यह शिकायत ऐसे समय पर की गई है जब संजय कपूर की मौत के बाद पारिवारिक और कॉरपोरेट दोनों स्तरों पर एक हाई-प्रोफाइल विवाद खड़ा हो गया है। मां रानी कपूर के मुताबिक दुख की घड़ी में कुछ लोग परिवार की विरासत को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। मां के विरोध के बाद भी संजय की मौजूदा पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को कंपनी की नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और सीएसआर कमेटी की चेयरपर्सन बना दिया गया। ऐसी भी खबरें थीं कि करिश्मा कपूर भी प्रॉपर्टी में से अपने बच्चों का हिस्सा मांग सकती हैं। हालांकि, फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।