सुनीता आहूजा पहुंची फैमिली कोर्ट, गुस्से में नजर आए गोविंदा के बेटे यश

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Govinda Sunita Ahuja Controversy: गोविंदा और सुनीता आहूजा की तलाक की अफवाहों के बीच बुधवार को सुनीता फैमिली कोर्ट से बाहर निकलती नजर आईं। इस वक्त उनके साथ उनके बेटे यश भी दिखे।

Sunita Ahuja and Son Yash
कोर्ट से निकलते हुए दिखे सुनीता आहूजा और यश

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा आज यानी 19 अगस्त के दिन फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं। सामने आए वीडियो में सुनीता के साथ उनके बेटे यश भी कोर्ट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। जब पपराजी ने सुनीता से कोर्ट आने का कारण पूछा तब उन्होंने कहा, ‘बर्थडे मनाने आए थे।’ वहीं यश गुस्से में अपनी मां को घर ले जाते दिखे।

सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर लगाया था इल्जाम

हाल ही में गोविंदा अपनी फिल्म ‘रूपा’ के प्रमोशन के दौरान एयरपोर्ट पर अपनी एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट हुए थे। उसी दिन जब पपराजी ने सुनीता से गोविंदा की आने वाली फिल्म के बारे में पूछा था तब उन्होंने कहा था, ‘बेटी की उम्र की लड़की को ले-लेकर घूम रहा है... शर्म तो आनी चाहिए थोड़ी इसको। कुछ स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, तो कम से कम कपड़े तो ढंग के पहनो! हम लोगों को देखो, हम किस स्टाइल में चलते हैं।'

खुद क्या कांड कर रहा है - सुनीता आहूजा

सुनीता ने आगे कहा था, 'गोविंदा कहता है कि मैं नाम कमाने के लिए उसे बदनाम कर रही हूं। उसे खुद देखना चाहिए कि वह खुद क्या कांड कर रहा है। शर्म उसे आनी चाहिए, मुझे नहीं!’

गोविंदा का पलटवार

सुनीता के इस बयान के बाद गोविंदा ने भी एक वीडियो जारी किया था। उस वीडियो में एक्टर ने कहा था, ‘सुनीता जी आप बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं। ईश्वर से आप मनानिए कि अगर आपसे लोग प्रेरित हो गए तो आप आपका आइना देखेंगी। आप जिस तरह से व्यवहार करेंगी, युवा उसे फॉलो करेंगे। कहीं आपके साथ ही लोग मां-बहन की गालियां देना शुरू कर दें तो बहुत लज्जित हो जाएंगे हम सब। मत करिए ये सब। बहुत सस्ता कर दिया है मां-बहन का नाम। आप से ये उम्मीद नहीं थी।’

मुझे बदनाम कर रही हैं आप - गोविंदा

गोविंदा ने आगे कहा था, ‘मैंने फिल्म शुरू की है। आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं, बदनाम हो जाऊं या कुछ ऐसा हो जाए की मेरा बिजनेस ना हो। किसी गरीब परिवार के लोग जिस वक्त फिल्म लाइन में आया जाया करते हैं, उसे इस कदर लज्जित या बदनाम ना कीजिए कि वो भाग जाएं, वो डर जाएं। आप में क्षमता है, आप में ताकत है, शोहरत-इज्जत-दौलत सब मिली हुई ऊपर वाले ने दी है।इसका मतलब ये नहीं है कि जिसके पास नहीं है उसे आप जलील करें। ये शोभा नहीं देता है।’

साल 2024 में दाखिल की थी तलाक की अर्जी

गौरतलब है कि सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2024 में गोविंदा के खिलाफ बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, याचिका में उन्होंने गोविंदा पर क्रूरता, बेवफाई और परित्याग जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसुनीता आहूजा पहुंची फैमिली कोर्ट, गुस्से में नजर आए गोविंदा के बेटे यश