'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है', गोविंदा की कोमल से बढ़ती नजदीकियों पर भड़कीं सुनीता आहूजा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गोविंदा और कोमल का लगातार साथ में स्पॉट किया जाना उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को भी नागवार गुजर रहा है। एक हालिया बातचीत में वह अपने पति पर गुस्सा जाहिर करती नजर आईं।

Komal Ahuja
सुनीता आहूजा ने एक बातचीत में अपने पति के लिए कहा कि उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है।

बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर गोविंदा एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुनीता आहूजा खुले तौर पर यह कहती नजर आ रही हैं कि उसकी (गोविंदा की) बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। सुनीता आहूजा से जब पूछा गया कि गोविंदा के फैंस उन्हें अब चीटर नंबर वन कह रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया- यह सवाल मैं उनके फैंस से ही पूछना चाहती हूं कि यही बातें जब मैं कहती हूं तो मुझे बुरा-भला कहा जाता है।

सुनीता बोलीं- उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है

जब सुनीता आहूजा से पूछा गया कि गोविंदा सर भी देखे गए हैं कोमल मैम के साथ और फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गई है। तो जवाब में सुनीता आहूजा ने कहा, "एक कहावत सुनी है तुमने कभी? विनाशकाले विपरीत बुद्धि। उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है। इसलिए ये सब करता है वो। क्या कर सकते हैं।" जब सुनीता से पूछा गया कि लोग कमेंट कर रहे हैं कि हीरो नंबर वन चीटर नंबर वन बन गया है। तो उन्होंने कहा, “ये सवाल मुझे गोविंदा के फैंस से पूछना है। क्योंकि जब मैं बोलती हूं ये सब चीजें तो वो मुझे ट्रोल करते हैं।”

सुनीता ने पूछा गोविंदा के फैंस से ये सवाल

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हुए रियलिटी शो लॉकअप (सीजन-2) का हिस्सा रहीं सुनीता आहूजा ने कहा, "मैं चाहती हूं कि गोविंदा के फैंस और मीडिया इस बात का जवाब दें। मुझे मत पूछो! मुझे कोई इंट्रेस्ट भी नहीं है।" बता दें कि गोविंदा पिछले कुछ वक्त से उभरती हुई एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ अपने एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशनशिप के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। गोविंदा फिल्म 'रूपा' का प्रमोशन करने के लिए कोमल के साथ नजर आए थे और ये बात उनके ही फैंस को रास नहीं आई थी।

सुनीता ने किए थे 'लॉकअप' में कई खुलासे

बता दें कि हाल ही में गोविंदा को उनकी पत्नी सुनीता के बजाय कोमल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। दोनों के इस तरह साथ दिखने से मीडिया और सोशल मीडिया पर उनके अफेयर और डेटिंग की अफवाहों को दोबारा हवा मिल गई। मालूम हो कि सुनीता आहूजा ने लॉकअप-2 में गोविंदा के पुराने अफेयर्स और उनके बीच चल रहे मनमुटाव को लेकर कई खुलासे किए थे। उनके बयानों के बाद सोशल मीडिया पर लोग गोविंदा को चीटर कहकर ट्रोल करने लगे।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'उसका बुद्धि भ्रष्ट हो गया है', गोविंदा-कोमल की नजदीकियों पर भड़कीं सुनीता आहूजा