गोविंदा संग विवाद के बीच सुनीता ने शेयर की अब एक्टर संग फोटो, लिखा- जल्द ही...
सुनीता आहूजा ने गोविंदा संग विवाद के बीच अब एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके साथ गोविंदा और एक्टर की मां ही हैं। अब जानें फोटो शेयर कर सुनीता ने लिखा क्या है।

गोविंदा और सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। दोनों के रिलेशन में अनबन की काफी खबरें आ रही हैं। वहीं सुनीता ने तो गोविंदा पर चीटिंग का भी आरोप लगाया था। वहीं गोविंदा ने सभी आरापों को गलत बताया है। इन सबके बीच अब सुनीता ने सोशल मीडिया पर गोविंदा के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है।
क्या फोटो शेयर की सुनीता ने
इस फोटो में गोविंदा और सुनीता के साथ एक्टर की मां निर्मला देवी हैं। इस फोटो को शेयर कर सुनीता ने लिखा, ‘अच्छे पुराने दिन, जल्द वापस आएंगे। जय माता दी।’ सुनीता के इस पोस्ट पर बेटी टीना आहूजा ने भी दिल वाले इमोजी पोस्ट किए हैं। वहीं आरती सिंह जो गोविंदा की भांजी हैं उन्होंने भी दिल वाले इमोजी पोस्ट किए हैं।
लोगों के रिएक्शन
वहीं इस पोस्ट पर लोगों के काफी रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि सुनीता मैम आप अपना घर-संसार मत खराब करो। बाहर के लोग सिर्फ तमाशा देखते हैं। एक ने लिखा कि अगर आप अपने पति को प्यार करते हो तो उनके बारे में बुरी बातें मत कहो। बाहर के लोग आपको फिक्स नहीं करेंगे। सिर्फ आप इसे ठीक कर सकते हो। भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें। एक ने लिखा कि आप दोनों साथ में काफी अच्छे दिखते हो।
सुनीता ने लगाया था चीटिंग का आरोप
बता दें कि सुनीता ने कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू का नाम लेकर ऐसा हिंट दिया था कि गोविंदा का कोमल नाम की लड़की के साथ अफेयर चल रहा है।
गोविंदा ने क्या कहा
गोविंदा ने वहीं हाल ही में एएनआई को दिए इंटरव्यू में इन आरोपों पर एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘कब नहीं लगा मुझपर कोई आरोप? जो आरोप लगा रहा है वो मेरे बचपन का प्यार है। अब जो प्यार हो रहा है, किसी के सोचने के मुताबिक ये बुढ़ापे का है।’
कभी किसी को गलत नजर से नहीं देखा
उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने 4 सुपरस्टार्स संग काम किया है। मिस यूनिवर्स हिरोइन। मैंने कभी उन्हें नहीं देखा गलत नजर से। एक मेरी हिरोइन ऐसी नहीं है जो कह सकती है कि मैंने तंग किया हो या किसी के लिए अपशब्द कह दिया हो।’
वहीं सुनीता का गोविंदा का किसी कोमल के साथ नाम जोड़ने पर गोविंगा ने कहा, ‘ये जो नाम ले रही कोमल, मैं धन्यवाद देता हूं कि जो मैं आज सेव हूं, इतने में तो आज कल ये यंगस्टर्स क्या-क्या गाली दे देते हैं।’
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



