भूल गई हूं गोविंदा की पत्नी हूं…इस उम्र में पहचान बना रही हैं सुनीता आहूजा, जया बच्चन का दिया उदाहरण
सुनीता आहूजा ने हाल में कहा कि वो 55 साल की उम्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्हें लोग गोविंदा के नहीं खुद के नाम से पहचान रहे हैं। सुनीता ने जया बच्चन के संसद में बोले गए शब्दों का उदाहरण दिया जब एक्ट्रेस जी जया अमिताभ बच्चन के नाम से पुकारा गया था और वो भड़क गई थीं।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। सुनीता पिछले कुछ सालों से मीडिया में बनी हुई हैं। उन्हें कई इंटरव्यूज में पति गोविंदा और उनकी जिंदगी के बारे में बात करते सुना गया है। अब हाल में सुनीता ने बताया कि वो 55 साल की उम्र में अपनी पहचान बना रही हैं। अब लोग उन्हें सुनीता आहूजा के नाम से जानते हैं। सुनीता ने जया बच्चन के संसद में कही गई उस बात का उदाहरण दिया जब किसी ने एक्ट्रेस को जया अमिताभ बच्चन कहकर पुकारा था। इस नाम से जया बच्चन भड़क गई थीं। सुनीता भी खुद का नाम बनाना चाहती हैं।
55 साल की उम्र में बना रही हैं पहचान
हाल में मिस मालिनी के साथ बातचीत में सुनीता ने कहा, 'आज मेरे नसीब ने 55 के साल में नाम, इज्जत, शोहरत कामना थी मुझे, गोविंदा की पत्नी होने के नाते नहीं बल्कि सुनीता आहूजा के नाते पहचाने। गोविंदा की पत्नी तो हूं सबको पता है। व्यक्तिगत रूप से जो मैंने अपना नाम कमाया है ना, जैसे मैं आज भी जाती हूं लोग मुझे सुनीता आहूजा के नाम से जानते हैं। यहां तक की मैं भूल गई हूं कि मैं गोविंदा की पत्नी हूं! पति तो है लेकिन अपनी भी तो पहचान होनी चाहिए ना’।
जया बच्चन का दिया उदाहरण
आगे सुनीता ने कहा, ‘जैसे जया जी ने संसद में एक बार बोला था, जब उनको बुलाया गया था 'जया अमिताभ बच्चन'। लेकिन वह जया भादुड़ी हैं! प्लीज उनको सब पता है! वो एक लीजेंड हैं। अमित जी तो हैं ही उनके पास, लेकिन अपनी भी तो पहचान होनी चाहिए ना भाई’। दरअसल, संसद में एक बार जया बच्चन को उनके पति अमिताभ बच्चन के नाम से जोड़कर पुकारा गया था। इस बात पर एक्ट्रेस भड़क गई थीं। जया ने साफ शब्दों में कहा था कि वो जया अमिताभ बच्चन नहीं, जया भादुड़ी हैं।
पहचान बना रही हैं सुनीता
दूसरी तरफ सुनीता आहूजा अपनी पहचान बनाने में लगी हैं। उन्हें कई इंटरव्यूज में देखा गया है। सुनीता ने हाल में पति गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात की थी। हालांकि, गोविंदा ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा है कि उनकी पत्नी किसी साजिश का शिकार हुई हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


