कश्मीरा ने मेरे पैर पर गिरकर माफी मांगी, सुनीता आहूजा बोलीं- वह बहुत ज्यादा…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुनीता आहूजा का कुछ समय पहले ही कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ पैचअप हुआ है। अब सुनीता ने लॉकअप शो में कश्मीरा और कृष्णा के बारे में जानें क्या कहा।

सुनीता, कश्मीरा और कृष्णा

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों शो लॉकअप में नजर आ रही हैं। शो में सुनीता ने अब अपने परिवार यानी कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह को लेकर बात की। सुनीता ने बताया कि वह 14-15 साल बाद दोनों से मिलीं कुछ दिनों पहले और कश्मीरा ने उनके पैर पर गिरकर माफी मांगी थी।

सुनीता बोलीं कश्मीरा ने मेरे पैर पर गिरकर माफी मांगी

सुनीता ने शो में कहा, ‘लाफ्टर शेफ पर मैं गई न तो कृष्णा और मेरा पैचअप हो गया 14-15 साल बाद। मैंने उसके बच्चे को भी नहीं देखा था, वो अब 9 साल के हो गए हैं जबकि मैंने कृष्णा को तो पाला था। लेकिन कश्मीरा के बारे में बता दूं कि वह बहुत स्वीट है। उसने पैर पर गिरकर रो-रोकर माफी मांगी। मैं भी रोने लगी थी क्योंकि 14 साल बाद मैं उनसे मिली और उन्हें देखा। कश्मीरा मेरे पैरों पर थी और कहा सॉरी मेरे से गलती हो गई।’

लाफ्टर शेफ में हुआ कृष्णा और सुनीता का मिलन

दरअसल, अप्रैल में सुनीता ने लाफ्टर शेफ में आकर सबको सरप्राइज दिया। इस दौरान तीनों ने पैपराजी के साथ खूब फोटोज भी क्लिक की थीं। उस वक्त मामी से मिलकर कृष्णा ने कहा था, ‘14 साल का वनवास खत्म हुआ। यह बहुत बड़ा सरप्राइज था। हमें नहीं पता था कि वह आज शो में आएंगी। थैंक्यू मेरी मामी को जो शो में आईं। अब जो भी इतने सालों का विवाद था वो खत्म हो गया है।’

क्या हुआ था विवाद

बता दें कि साल 2016 में कृष्णा ने कपिल शर्मा शो में गोविंदा को लेकर एक जोक मारा था जिससे गोविंदा और सुनीता नाराज हो गए थे। सुनीता ने भी फिर कृष्णा और कश्मीरा पर खूब गुस्सा किया था।

कृष्णा ने कहा था पास्ट का सब भूल चुकी

सुनीता ने पारस छाबड़ा के इंटरव्यू में फिर कृष्णा को माफ करते हुए कहा था, ‘कृष्णा मेरे साथ में बड़ा हुआ है। मेरे लिए वे सब मेरे बच्चे हैं। मैं पास्ट का सब भूल चुकी हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे सारे बच्चे खुश रहें। मेरा आशीर्वाद सबके साथ है।’

गोविंदा और सुनीता के बीच अनबन

वैसे बता दें कि कुछ समय से सुनीता और गोविंदा के बीच अनबन की भी काफी खबरें आ रही हैं। सुनीता, गोविंदा से अलग दूसरे घर में रहती हैं। वहीं सुनीता ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था। हालांकि गोविंदा ने इन सभी खबरों को गलत बताया था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडकश्मीरा ने मेरे पैर पर गिरकर माफी मांगी, सुनीता आहूजा बोलीं- वह बहुत ज्यादा…