Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSunita Ahuja reveals Dharmendra Is Her childhood crush she broke down after hearing he was in the ICU
गोविंदा नहीं बॉलीवुड का ये सुपरस्टार है सुनीता का बचपन का प्यार, कहा- 'उनके लिए में फूट-फूटकर रोई और...'

गोविंदा नहीं बॉलीवुड का ये सुपरस्टार है सुनीता का बचपन का प्यार, कहा- 'उनके लिए में फूट-फूटकर रोई और...'

संक्षेप: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, इन दिनों लगातार खबरों में छाई हुई हैं। बीते महीने सुनीता ने अपना यूट्यूब इस महीने की शुरुआत में, अभिनेता गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जिसमें वो अपनी निजी और गोविंदा संग रिश्ते को लेकर बात करती और रोती नजर आईं।

Sat, 15 Nov 2025 02:56 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के परिवार और फैंस के लिए बेहद मुश्किलों भरा रहा है। 89 वर्षीय अभिनेता की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी बीच एक्टर के निधन की कई झूठी अफवाहें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। हालांकि, परिवार की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया कि वो ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। इसके बाद धर्मेंद्र को 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, दूसरी तरफ धर्मेंद्र की तबीयत के बारे में सुनकर बॉलीवुड के इस सुपरस्टार को पत्नी फूट-फूटकर रोने लगीं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस सुपरस्टार की पत्नी के क्रेश हैं धर्मेंद्र

हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं, बल्कि गोविंदा हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में गोविंदा का हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर किया। इसके साथ ही सुनीता ने बताया कि सुपरस्टार धर्मेंद्र के अस्पताल में एडमिट होने से उन पर कैसा असर पड़ा। यही नहीं धर्मेंद्र को सुनीता ने अपना बचपन का क्रश भी बताया।

मैं इतना रोई हूं

एक फैन ने सुनीता आहूजा से धर्मेंद्र से जुड़ी एक खास याद के बारे में पूछा। इस पर सुनीता ने कहा, 'जब उन्हें पता चला कि धर्मेंद्र ICU में एडमिट हैं तो वो पूरी तरह से टूट गई थीं। उन्होंने ये भी बताया कि वो धर्मेंद्र उनके बचपन के क्रश हैं।' सुनीता ने आगे कहा, 'ओह माय गॉड, वो तो मेरी जान हैं। धरम जी। उनके साथ मैं शो किया था। हम दोनों ने डांस भी किया था। मेरे बचपन का क्रश हैं। और मुझे इतने पसंद हैं कि मैं जब वापस आई हूं दुबई से और उधर जब मुझे खबर मिला कि वो आईसीयू में हैं तो आप विश्वास नहीं करोगे। मैं इवेंट में जा रही थी। मैं इतना रोई हूं। मेरी बेटी का फोन आया, मैं इतना रोई की मेरी हालत खराब हो गई।'

मेरी उम्र भगवान उनको दे दें

सुनीता ने याद किया कि मुंबई पहुंचने पर भी वह उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करती रहीं, 'और मैं जब एयरपोर्ट भी आई, तो मुझे मीडिया ने पूछा, तो मैंने बोला नहीं, 'माता रानी से मैं पुकारे जा रही हूं कि माता रानी उनको स्वस्थ रखें, मस्त रखें। मैंने ये भी बोला पंजाबी हैं कभी हार नहीं मानेंगे। हमारे फिल्म इंडस्ट्री के ही मैन एक ही हैं। वो हैं धरम जी। भगवान उनको 100 साल की उम्र दे। मेरी उम्र भगवान उनको दे दें। मैं तो यही चाहती हूं।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।