गलत भाषा बोलने पर हो रही ट्रोलिंग पर सुनीता आहूजा बोलीं- कोई उंगली करेगा तो आप क्या...
सुनीता आहूजा कई बार लॉक अप 2 शो के दौरान गलत भाषा का इस्तेमाल करती दिखीं। इस पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया। अब सुनीता ने इस पर अपनी सफाई दी है।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ दिनों से शो लॉक अप 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं। शो में उन्होंने काफी शॉकिंग खुलासे किए थे और अब वह शो से बाहर हो गई हैं तो इस दौरान वह खुलकर अपनी पर्सनैलिटी को लेकर बात कर रही हैं। सुनीता कई बार गाली देती हैं तो अब सुनीता ने इस पर अपनी बात रखी है।
कोई उकसाएगा तो ऐसा ही करूंगी
एएनआई से बात करते हुए सुनीता ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इसमें कुछ गलत है। उनका कहना है कि अगर कोई उन्हें उकसाएगा तो वह ऐसा ही करेंगी।
अगर आपको कोई उंगली करेगा तो…
सुनीता ने कहा, ‘मुझे एक बात बताइए, अगर आपको कोई आके गाली देता तो आप क्या बोलोगे, भैया आपने एक गाली दी मुझे, मैं भी आपको गाली देता हूं, आप दो और दे दो? इतनी तो बेवकूफ नहीं हूं ना मैं। अगर आपको कोई उंगली करेगा तो आप क्या बोलेंगे, भैया और कर लो? नहीं ना, बिल्कुल।’
महिलाओं को सप चुपचाप नहीं सुनना चाहिए
सुनीता का कहना है कि उन्हें नहीं लगता कि महिलाओं को चुपचाप सब सहना चाहिए। उनके मुताबिक अपने लिए खड़े होना सबसे जरूरी और यही वह बाकी महिलाओं को भी बोलती हैं।
मैं उन महिलाओं से नहीं जो चीजें बर्दाश्त करूं
सुनीता ने आगे कहा, ‘मैं वो औरतों में से नहीं हूं कि सब चीज बर्दाश्त करके बैठी रहूं। मैं इसलिए सब औरतों को यही बोलती हूं कि भैया अपनी जिंदगी जियो और अपने लिए जियो। क्या गलत बोलती हूं? और कौनसी औरत गाली नहीं देती है, आप मुझे ये बताओ?’
बता दें कि लॉक अप 2 शो 27 जून से शुरू हुआ है नेटफ्लिक्स में। सुनीता शो में काफी चर्चा में थीं, लेकिन सेहत के चक्कर में उनका शो में सफर कम हुआ।
गोविंदा पहुंचे थे सुनीता के लिए लॉक अप 2 में
गोविंदा भी शो में आए थे सुनीता को सपोर्ट करने के लिए। फराह खान जब उनसे उनके गोली लगने वाले मामले को लेकर मजाक करती हैं तो फिर गोविंदा, सुनीता को लेकर बोलते हैं कि मैं जेब में गोली ही लेकर आया हूं, बोलती रहती है न मुझे सीने में गोली मारती तो ये ले मार ले आज।
गोविंदा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म रूपा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए एक्टर 7 साल बाद कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म को गोविंदा प्रोड्यूस भी कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


