Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSunita Ahuja React On Govinda apologising for her comments Said she did not like with folded hands
'मैं कभी नहीं चाहती कि...', धोखेबाज बाबाओं वाले कमेंट पर गोविंदा के माफी मांगने के बाद अब आया सुनीता का रिएक्शन

'मैं कभी नहीं चाहती कि...', धोखेबाज बाबाओं वाले कमेंट पर गोविंदा के माफी मांगने के बाद अब आया सुनीता का रिएक्शन

संक्षेप: एक इंटरव्यू में सुनीता ने अपने फैमिली पुजारी को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद वो काफी ट्रोल हुईं और फिर गोविंदा ने सामने आकर उस बात के लिए माफी मांगी। ऐसे में अब फिर से सुनीता ने इस पुजारी वाले बयान पर अपना रिएक्शन दिया है और कहा कि उन्हें गोविंदा का माफी मांगना पसंद नहीं आया।

Thu, 13 Nov 2025 10:48 PMPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा, इन दिनों लगातार खबरों में छाई हुई हैं। बीते महीने सुनीता ने अपना यूट्यूब इस महीने की शुरुआत में, अभिनेता गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया, जिसमें वो अपनी निजी और गोविंदा संग रिश्ते को लेकर बात करती और रोती नजर आईं। वहीं, एक इंटरव्यू में सुनीता ने अपने फैमिली पुजारी को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद वो काफी ट्रोल हुईं और फिर गोविंदा ने सामने आकर उस बात के लिए माफी मांगी। ऐसे में अब फिर से सुनीता ने इस पुजारी वाले बयान पर अपना रिएक्शन दिया है और कहा कि उन्हें गोविंदा का माफी मांगना पसंद नहीं आया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मैं नहीं चाहती चीची किसी के सामने हाथ जोड़े

सुनीता आहूजा ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में गोविंदा के माफी मांगने वाले वीडियो पर रिएक्ट किया है। सुनीता ने कहा, 'काफी सुन रही हूं कि मैंने कुछ गलत शब्द इस्तेमाल किए हैं। मेरे आदर्श गोविंदा जी जो मेरे पतिदेव हैं, उन्होंने भी हाथ जोड़ के माफी मांगा है। जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा, क्योंकि मैं आपको एक बात बताऊं, मैं कभी चाहूंगी कि चीची कभी किसी के सामने मेरे लिए हाथ जोड़े।'

मैं हाथ जोड़ के माफी मांगना चाहती हूं

सुनीता ने आगे कहा, 'मैंने किसी का नाम नहीं लिया था, विशेष रूप से मैंने किसी के बारे में नहीं बोला। मेरे साथ ऐसे कुछ हुए थे चीजें तो मैंने इसलिए बोला। अगर आप लोगों को बुरा लगा हो तो मैं हर सिद्ध पीठ के गुरुजी को और हर स्थल के गुरु जी से मैं हाथ जोड़ के माफी मांगना चाहती हूं अगर किसी को बुरा लगा। मेरे साथ जो एक्सपीरियंस हुआ था, मैंने वो बोला था। अभी गोविंदा जी के यहां 3-3 पंडित थे, उनको ये क्वालिफिकेशन देने की कोई जरूरत नहीं थी। मुझे बहुत बुरा लगा। मैं कभी नहीं चाहती कि गोविंदा ऐसा करें।'

आखिर क्या कहा था सुनीता ने क्या कहा?

दरअसल, सुनीता ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंची थी और इस दौरान जब वो धोखेबाज बाबाओं के बारे में बात कर रहे थे, तभी सुनीता ने कहा था, 'हमारे घर में भी एक ऐसा बाबा है! वह गोविंदा का पुजारी है। वह नकली है। वह नए-नए अनुष्ठान और पूजा-पाठ सुझाता रहता है और उनके लिए पैसे लेता रहता है। यह पूजा कराओ और 2 लाख में करवा दो! मैंने उसे कई बार कहा है कि वह अपनी पूजा खुद करें क्योंकि उसकी पूजा से गोविंदा को कोई फायदा नहीं होगा। मैं तथाकथित अनुष्ठानों के लिए 2 लाख या 10 लाख देने में विश्वास नहीं रखती।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।