सुनीता आहूजा करने जा रही हैं बॉलीवुड डेब्यू, एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर, बेटे यशवर्धन होंगे लीड हीरो
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। खास बात ये है कि वो बेटे यशवर्धन की पहली फिल्म में उनके साथ नजर आएंगी। फिल्म इस सितंबर में रिलीज हो सकती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने अंदाज के लिए पिछले कुछ वक्त से खबरों में छाई रहती हैं। सुनीता का बिंदास अंदाज और बेफिक्री फैंस में खूब मशहूर हैं। लेकिन अब सुनीता सिर्फ यूट्यूब वीडियो या शोज में नहीं बल्कि फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। सालों से घर संभालने वाली सुनीता अब एक्टिंग करती दिखेंगी वो भी एकता कपूर की फिल्म में। इस फिल्म में सुनीता अपने बेटे यशवर्धन की मां का किरदार निभाएंगी। फिल्म इस सितंबर में दस्तक दे सकती है।
सुनीता आहूजा करने जा रही हैं बॉलीवुड डेब्यू
ANI से से बातचीत में सुनीता आहूजा ने कहा, 'मैं यश के साथ पिक्चर कर रही हूं। सितंबर में पिक्चर रिलीज होगी। मैं एकता कपूर को बहुत प्यार करती हूं। उनकी वजह से मैंने नेटफ्लिक्स का शो किया और मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं। वो भी मुझसे बहुत प्यार करती हैं। यश की पिक्चर में मैं उसकी मां का ही रोल कर रही हूं। शायद इंडस्ट्री में पहली बार ऐसा होगा कि मां और बेटा एक साथ लॉन्च हो रहे हैं।' आगे सुनीता ने फैंस से रिक्वेस्ट की कि वो उनके बेटे को भी प्यार दें। उन्होंने कहा, 'मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आप सब ममेरे बेटे यश को भी वही प्यार और आशीर्वाद दीजिए जो अपने हमेशा मुझे दिया है।
गोविंदा की बेटी टीना हुई फ्लॉप
सुनीता और गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने पहले ही फिल्मों में किस्मत आजमाई थी। साल 2015 में फिल्म सेकंड हैंड हस्बैंड में उन्हें देखा गया था। लेकिन टीना अपनी इस फिल्म से कुछ खास नहीं कर पाई और उनका करियर शुरू होते ही बंद हो गया। अब उनके बेटे लॉन्च हो रहे हैं। सुनीता ने बताया कि वो एकता कपूर की फिल्म में नजर आएंगे जिसमें वो खुद उनकी मां के रोल में हैं। इसके अलावा रिपोर्ट ये भी है कि यश साउथ के फिल्म मेकर्स के साथ भी फिल्म शूट कर रहे थे। हालांकि, इस फिल्म से जुड़ी कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई।
सुनीता ने लगाया आरोप
बता दें, गोविंदा और सुनीता का रिश्ता पिछले कुछ समय से खबरों में बना हुआ है। सुनीता ने एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया और किसी दूसरी महिला पर उनका घर तोड़ने का। ये भी रिपोर्ट्स सामने आई कि सुनीता और गोविंदा शादी के इतने सालों बाद तलाक ले रहे हैं। हालांकि, कुछ समय बाद इन्हें साथ में भी देखा गया। हाल में गोविंदा, पत्नी सुनीता को लेने के लिए एकता कपूर के शो लॉकअप 2 में भी ले गए।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


