Video: गोविंदा की कमबैक फिल्म पर आया सुनीता आहूजा का रिएक्शन, लोग बोले- कहीं…

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने उनकी कमबैक फिल्म पर कोई भी कमेंट करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब सिर्फ उनकी और उनके बेटे की फिल्म की बात होगी।

सुनीता आहूजा, यशवर्धन आहूजा, गोविंदा

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ट्रेंड कर रहे हैं। दरअसल, सुनीता ने नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉकअप 2’ में हिस्सा लिया था और जब उनकी तबीयत बिगड़ी तब गोविंदा खुद अपनी पत्नी को लेने आए। ऐसे में उनके फैंस खुश हो गए। उन्हें लगा कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया है। लेकिन ‘लॉकअप 2’ से बाहर आने के बाद सुनीता ने कुछ ऐसा कहा जिससे फैंस की चिंता बढ़ गई है।

सुनीता ने गोविंदा की फिल्म पर बात करने से किया इनकार

दरअसल, गोविंदा ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि वो फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करने वाले हैं और इस फिल्म में रानी स्वर्णकार लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले करेंगी। ऐसे में जब सुनीता ‘लॉकअप’ से बाहर आईं तो पपराजी ने उनसे गोविंदा की इस अपकमिंग फिल्म के बारे में सवाल पूछा और सुनीता ने इस पर बात करने से इनकार कर दिया।

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का छलका दर्द, बोले- 'दोषी पाया गया तो जान देने को तैयार हूं'

क्या बोलीं सुनीता?

सुनीता ने कहा, ‘ये जगह नहीं है रूपा वूपा के बारे में बात करने की। अब आप लोग सिर्फ बात कीजिए मेरी और मेरे बेटे की आने वाली फिल्म की। एकता कपूर इसकी प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने बहुत पैसा लगाया है। हर जगह आप लोग सिर्फ यशवर्धन-सुनीता, यशवर्धन-सुनीता, यशवर्धन-सुनीता। बाकि किसी के लिए मुझे कुछ नहीं कहना।’

‘मेरे और मेरे बेटे पर अपना प्यार बनाए रखिए’ - सुनीता

जब पपराजी ने उन्हें बताया कि गोविंदा ने खुद इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यशवर्धन की तारीफ की है और उन्हें खुद से भी बेहतर बताया है, तो सुनीता ने गर्व से कहा, ‘मेरा बेटा तो है। संस्कार में भी आगे है और टैलेंट में भी। मैंने उसे बढ़ा किया है न। मैं उसके साथ काम किया है न, मैंने देखा है उसका काम। 100 टका आगे जाएगा। आप लोग अपना प्यार बनाए रखिए मेरे और मेरे बेटे पर।’

गोविंदा के 50 अफेयर्स भी हो तो भी फर्क नहीं पड़ता, सुनीता आहूजा बोलीं- वह मेरे पति हैं और जो...

क्या बोल रहे हैं लोग?

एक यूजर ने सुनीता के वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘ये सुनकर लग रहा है कि गोविंदा का उनकी हिरोइन के साथ ही अफेयर चल रहा है।’ दूसरे ने लिखा, ‘कुछ तो है जो ये बोल नहीं पा रही हैं।’ तीसरे ने लिखा, ‘लगता है गोविंदा के अफेयर वाली बात सच है।’

यहां देखिए वीडियो

'वो प्यार तेरे से ही करती है', सुनीता को लेने आए गोविंदा से बोलीं फराह- उसे अटेंशन चाहिए

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।