सुनीता आहूजा का दावा, बोलीं- गोविंदा का अफेयर नहीं चल रहा है, वो एक्ट्रेस बस…
Govinda Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा ने बताया कि साल 2025 उनके लिए कैसा रहा और साल 2026 में वह क्या चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह साल 2026 में अपना खुशहाल परिवार चाहती हैं।

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपने पति के अफेयर्स पर खुलकर बात की। दरअसल, साल 2024 में कपल के तलाक की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, इस साल गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर दोनों ने साथ में बप्पा की पूजा कर इन अफवाहों को खत्म कर दिया। लेकिन, गोविंदा के अफेयर की खबरें सुर्खियों में बनी रहीं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनका एक युवा मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है।
गोविंदा के अफेयर पर क्या बोलीं सुनीता?
सुनीता आहूजा ने ईटाइम्स से बात की और बताया कि साल 2025 उनके लिए कैसा रहा। उन्होंने कहा, “मैं 2025 को अपने लिए बहुत बुरा साल मानती हूं क्योंकि इसी साल मैंने गोविंदा की कॉन्ट्रोवर्सिस सुनी हैं। मैंने सुना है कि उनका एक लड़की के साथ अफेयर है, लेकिन मुझे पता है कि वो एक्ट्रेस नहीं है क्योंकि एक्ट्रेस ऐसी बुरी चीजें नहीं करतीं। वह उससे प्यार नहीं करती है; वह सिर्फ उसका पैसा चाहती है।”

‘मैं बहुत खुश हूं कि मैंने…’
सुनीता ने आगे बताया कि यह साल उनके लिए प्रोफेशनली अच्छा रहा। सुनीता बोलीं, “लेकिन दूसरी तरफ, मैं बहुत खुश हूं कि मैंने 2025 में अपना यूट्यूब शुरू किया और मुझे सफलता मिली और लोग मुझे बहुत प्यार कर रहे हैं। नफरत करने वाले भी हैं, लेकिन फिर भी मैं उनसे प्यार करती हूं। अगर वे मुझसे नफरत करते हैं, तो यह उनकी समस्या है।”
साल 2026 में क्या हासिल करना चाहती हैं सुनीता?
सुनीता चाहती हैं कि गोविंदा 2026 में सभी विवादों को खत्म कर दें। जब उनसे पूछा गया कि वह 2026 में क्या बदलना चाहेंगी, तो सुनीता आहूजा ने कहा, “मैं 2026 में अपनी जिंदगी बदलना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि गोविंदा इन सभी विवादों को खत्म कर दें और मैं 2026 में एक खुशहाल परिवार चाहती हूं।”

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




