बेटे यश के साथ घर में बाप्पा को लाईं सुनीता आहूजा, बताया क्यों नहीं आए गोविंदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुनीता आहूजा ने बेटे यशवर्धन के साथ आज घर में बाप्पा का स्वागत किया। इस खुशी के मौके पर गोविंदा परिवार के साथ नजर नहीं आए। गोविंदी की पत्नी सुनीता ने बताया कि आखिर क्यों गोविंदा इस मौके पर शामिल नहीं हुए।

Sunita Ahuja and Govinda
सुनीता आहूजा ने घर में किया बाप्पा का स्वागत

सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच पिछले कुछ वक्त से समस्याएं चल रही हैं। इन परेशानियों के बीच सुनीता आहूजा ने आज यानी सोमवार को घर में बाप्पा का स्वागत किया। सुनीता के साथ इस मौके पर उनके बच्चे भी नजर आए। गोविंदा फैमिली के साथ नजर नहीं आए। सुनीता ने बताया कि आखिर क्यों गोविंदा इस मौके पर शामिल नहीं हो पाए? उन्होंने कहा कि गोविंदा अभी भारत में नहीं हैं।

सुनीता ने घर में किया बाप्पा का स्वागत

न्यूज एजेंसी एएनआई से खास बातचीत में सुनीता ने बताया कि हर साल गोविंदा और उनके बेटे यशवर्न बाप्पा को घर में लेकर आते हैं, लेकिन इस बार सुनीता खुद बाप्पा को लाने के लिए गईं। सुनीता आहूजा बेटे यश के साथ बाप्पा को घर में लेकर आईं।

इस बार खुद बाप्पा को घर में लाईं सुनीता आहूजा

सुनीता आहूजा ने कहा, “इस बार मैं गणपति को घर पर बहुत नाच-गाने के साथ लेकर आई हूं। वैसे तो गोविंदा जी और यशवर्धन बाप्पा को लेकर आते थे। पिछले एक साल में बाप्पा ने मुझे बहुत फेम दिया। मैं कड़ी मेहनत की, और मेरे लिए चीजें काफी अच्छी रही हैं। तो मैंने तय किया कि इस बार मैं खुद बाप्पा को अपने हाथों से लेकर आऊंगी।”

सुनीता आहूजा ने किया बाप्पा का स्वागत

सुनीता की सास ने उनके घर में शुरू किया गणेश चतुर्थी का ट्रेडिशन

इसी बातचीत के दौरान सुनीता ने कहा, “गणपति का ट्रेडिशन मेरी दिवंगत सास निर्मला देवी ने शुरू किया था। मैंने हमेशा कहा है कि जबतक मैं जिंदा रहूंगी, मैं हर साल गणपति बाप्पा को लाऊंगी। ये तब से चल रहा है, और ये चलता रहेगा जबतक मैं यहां रहूंगा।”

गोविंदा की गैर-मौजूदगी पर क्या बोलीं सुनीता आहूजा?

सुनीता ने इस दौरान इस सवाल का भी जवाब दिया कि गोविंदा इस मौके पर परिवार के साथ क्यों नहीं दिख रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए सुनीता ने बताया, "गोविंदी जी अमेरिका में हैं, वो रात में वापस आएंगे। अगर वो थके हुए होंगे तो वो आज दर्शन के लिए नहीं आएंगे और कल आएंगे। ये उनका घर है, तो उन्हें आना ही पड़ेगा" सुनीता आहूजा ने बताया कि वो बाप्पा को डेढ़ दिन के लिए बाप्पा को घर में लाती हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो ज्यादा दिनों के लिए बाप्पा को लाएंगी तो उसके अनुसार पूजा-पाठ करना होता है।

सुनीता ने क्यों लिया था तलाक वापस?

सुनीता आहूजा और गोविंदा की बात करें तो उनके रिश्ते में आए तनाव कुछ वक्त पहले पब्लिक के सामने खुलकर आए थे। सुनीता आहूजा को फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था। वो कोर्ट में गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक का केस वापस लेने गई थीं। इसके बाद सुनीता और राखी सावंत की बातचीत का एक ऑडियो-वीडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में सुनीता ने दावा किया था कि गोविंदा दूसरी शादी का प्लान कर रहे हैं, इसी वजह से उन्होंने तलाक का केस वापस ले लिया है।

इतना ही नहीं, गोविंदा अपनी को-एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ जब स्पॉट किए गए थे तब सुनीता ने गोविंदा को रानी का सुगर डैडी बता दिया था। सुनीता के इस बयान के बाद गोविंदा का भी एक बयान सामने आया था जिसमें वो सुनीता को हद में रहने की सलाह देते नजर आए थे। इतना ही नहीं, गोविंदा अपने एक बयान में ये तक दावा किया था कि सुनीता ने बेटी टीना से कहकर उन्हें लॉकअप शो में बुलवाया था। सुनीता आहूजा जब लॉकअप में थीं, तब गोविंदा बेटी टीना के अपनी पत्नी को लेने पहुंचे थे।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडबेटे यश के साथ घर में बाप्पा को लाईं सुनीता आहूजा, बताया क्यों नहीं आए गोविंदा