तुम्हारा सुगर डैडी इतना अमीर है, कम से कम…; गोविंदा और रानी को साथ देख बौखलाईं सुनीता आहूजा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शुक्रवार के दिन गोविंदा और उनकी हिरोइन रानी स्वर्णकार साथ स्पॉट हुए। ऐसे में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भड़क गईं। उन्होंने कहा, शर्म आनी चाहिए।

Sunita ahuja
सुनीता आहूजा का गोविंदा और रानी पर निकला गुस्सा

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' की शूटिंग और प्रमोशन के सिलसिले में अपनी को-स्टार रानी स्वर्णकार के साथ लगातार स्पॉट हो रहे हैं। हाल ही में गोविंदा को रानी के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने पपराजी से रानी को इंट्रोड्यूस भी कराया। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का गुस्सा फूट पड़ा है और उन्होंने मीडिया के सामने गोविंदा और रानी दोनों पर तीखा हमला बोला है।

सुनीता आहूजा का मीडिया के सामने बड़ा बयान

हाल ही में सुनीता आहूजा 'लॉकअप 2' के इंटरव्यूज के सिलसिले में बालाजी के ऑफिस पहुंची थीं। जब वहां मौजूद पपराजी ने उनसे कहा कि गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं तो सुनीता ने तंज कसते हुए कहा, ‘फिल्म बननी भी तो चाहिए! प्रमोशन तो फिल्म बनने के बाद होता है... अब क्या बोलें। बेटी की उम्र की लड़की को ले-लेकर घूम रहा है... शर्म तो आनी चाहिए थोड़ी इसको। कुछ स्टैंडर्ड तो होना चाहिए।’

रानी स्वर्णकार के पहनावे पर कसा तंज

सुनीता यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने गोविंदा की एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के ड्रेसिंग सेंस पर भी खुलकर निशाना साधा। तंज कसते हुए सुनीता ने कहा, 'तुम्हारा शुगर डैडी इतना अमीर है, तो कम से कम कपड़े तो ढंग के पहनो! हम लोगों को देखो, हम किस स्टाइल में चलते हैं।'

गोविंदा ने लगाया था सुनीता पर इल्जाम

सुनीता ने जाते-जाते कहा, ‘गोविंदा कहता है कि मैं नाम कमाने के लिए उसे बदनाम कर रही हूं। उसे खुद देखना चाहिए कि वह खुद क्या कांड कर रहा है। शर्म उसे आनी चाहिए, मुझे नहीं!’

क्या बढ़ेंगी पारिवारिक दूरियां?

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच का यह पारिवारिक विवाद अब महज घर की चारदीवारी तक सीमित न रहकर पूरी तरह से मीडिया और पब्लिक डोमेन में आ चुका है। सुनीता ने हाल के दिनों में दिए कई इंटरव्यूज में गोविंदा पर सीधे तौर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। सुनीता ने मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर रूमर्स पर बात करते हुए कहा था कि जवानी में गलतियां होती हैं, लेकिन 63 की उम्र में ये सब सुनना ठीक नहीं है।

1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में एक प्राइवेट समारोह में शादी की थी। उस समय गोविंदा बॉलीवुड स्टार बन चुके थे। दोनों ने गोविंदा के करियर के लिए करीब दो साल तक अपनी शादी की बात छिपाकर रखी थी। बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उन्होंने शादी को सार्वजनिक किया था।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडतुम्हारा सुगर डैडी इतना अमीर है, कम से कम…; गोविंदा-रानी को साथ देख भड़कीं सुनीता