सुनील ग्रोवर ने की रोहित शर्मा की मिमिक्री, यूजर्स हुए हैरान, बोले-अब विराट करके दिखाओ

Apr 11, 2026 01:30 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

एक्टर सुनील ग्रोवर ने हाल में क्रिकेटर रोहित शर्मा की नकल कर सभी को हैरान कर दिया। एल एड वीडियो में एक्टर को रोहितस शर्मा की तरह बोलते देखा जा सकता है। इस वीडियो पर यूजर्स ने जबरदस्त रिएक्शन दिया है।

सुनील ग्रोवर ने की रोहित शर्मा की मिमिक्री, यूजर्स हुए हैरान, बोले-अब विराट करके दिखाओ

सुनील ग्रोवर अपने मिमिक्री टैलेंट के लिए ऑडियंस की तारीफें बटोर रहे हैं, हाल में एक्टर ने कादर खान, जावेद अख्तर, आमिर खान की हूबहू नकल उतार कर सभी को हैरान कर दिया। अब सुनील क्रिकेटर की भी मिमिक्री करने लगे हैं। एक एड शूट के लिए सुनील ने रोहित शर्मा की नकल कर सभी को हैरान कर दिया। इस वीडियो में एक्टर को आईपीएल की उनकी टीम मुंबई इंडियन की जर्सी में देखा जा सकता है। रोहित शर्मा को उनके ही अंदाज में इस तरह से देखना फैंस को पसंद आ रहा है। इस एड वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजरस ने अपना रिएक्शन दिया है।

रोहित शर्मा की मिमिक्री

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनील, क्रिकेटर रोहित शर्मा बनकर एक एड की शूट के लिए आते हैं। उन्हें मुंबई इंडियन की नीली जर्सी में रोहित की तरह बोलते हुए देखा जा सकता है।बॉडी लैंग्वेज भी एक जैसा है। वीडियो में एड शूट कर रहे डायरेक्टर को कांफ्यूज दिखाया गया है। वीडियो में दिखाया जाता है कि रोहित शर्मा बने सुनील एक लाइन भी पूरी नहीं बोल रहे हैं और अंत में होती है असली रोहित शर्मा की एंट्री।

विराट कोहली को मिमिक्री करते देखना चाहिए हैं

इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कई यूजर्स ने अपनी हैरानी जताई है। वहीं एक यूजर ने लिखा 'पाजी बुमराह लग रहे हो। वो भी करोगे अब आप जल्दी', एक और यूजर ने लिखा, 'भाई बुमराह ज्यादा लग रहा है', वहीं एक यूजर ने लिखा है कि सुनील सर किसी को भी मिमिक कर सकते हैं लेकिन मुंबई के राजा को नहीं। एक और यूजर ने लिखा 'अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हूं'। वहीं एक यूजर ने लिखा ‘कभी विराट कोहली भी बन जाओ’।वहीं कुछ यूजर्स ने एक्टर के इस टैलेंट की तारीफ करते हुए उन्हें बेस्ट बताया।

जावेद अख्तर के सामने बने जावेद अख्तर

बता दें, सुनील ग्रोवर ने पिछले कुछ सालों में सेलेब्रिटी की मिमिक्री कर सभी को हैरान कर दिया है। कपिल शर्मा शो के लिए वो सलमान खान बने थे। आमिर खान और गीतकार गुलजार बन सभी को चौंका दिया था। कादर खान को भी कॉपी किया। सुनील के ये सभी किरदार जबरदस्त हिट हुए।वहीं हाल में सुनील ग्रोवर एक अवॉर्ड शो में नजर आए थे। इस अवॉर्ड शो में जावेद अख्तर के सामने एक्टर ने उनकी नकल की जिसे देखने के बाद वो भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। अब सुनील को अगले किरदार में देखने का इंजतार हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।