बॉर्डर 2 का हिस्सा नहीं होने पर दुखी सुनील शेट्टी, बताया क्यों नहीं हैं कर पाए फिल्म में काम

Jan 14, 2026 12:21 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सुनील शेट्टी जिन्हें बॉर्डर फिल्म में काफी पसंद किया गया था, उनका कहना है कि वह भी बॉर्डर 2 का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन इस वजह से ऐसा नहीं हो पाया।

बॉर्डर 2 का हिस्सा नहीं होने पर दुखी सुनील शेट्टी, बताया क्यों नहीं हैं कर पाए फिल्म में काम

सुनील शेट्टी साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर में नजर आए थे। अब उनके बेटे अहान शेट्टी फिल्म बॉर्डर 2 में नजर आने वाले हैं। सुनील को इस पर काफी गर्व है। अब सुनील ने हाल ही में अपने दिल की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह भी बॉर्डर 2 का हिस्सा बनना चाहते थे, लेकिन इस वजह से वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

इस वजह से बॉर्डर करते हुए डर गए थे सुनील

सुनील ने एक इवेंट में कहा, ‘मैं इस फिल्म को कभी नहीं भूल सकता। जब मुझे इस किरदार का ऑफर मिला था, मैं डरा हुआ था कि क्या मैं इस किरदार को अच्छे से निभा पाऊंगा कि नहीं क्योंकि रियल लाइफ किरदार निभाना आसान नहीं होता।’

इस वजह से बॉर्डर 2 का हिस्सा नहीं बन पाए सुनील

सुनील ने आगे कहा, ‘जब मुझे मेरा डेथ सीक्वेंस मिला, मैं काफी खुश था। जब आप अपने देश के लिए मरते हैं तो आपको काफी अच्छा लगता है। लेकिन पहली बार मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं मरता नहीं बॉर्डर में तो बॉर्डर का हिस्सा होता। मुझे हमेशा से आर्मी की यूनिफॉर्म पहनने की इच्छा थी।’

सुनील ने यह भी कहा कि वह फिल्ममेकर अनुराग के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने अहान को बॉर्डर 2 में मौका मिला।

सुनील ने यह भी कहा, ‘यह अहान की दूसरी फिल्म है और उनका किरदार काफी बड़ी जिम्मेदारी है। मैंने अहान को कहा कि आपके कंधे पर एक बड़ी जिम्मेदारी है।’

बॉर्डर 2 की बात करें तो इस फिल्म को अनुराग सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान अहम किरदार में हैं। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी।

सुनील की फिल्मों की बात करें तो वह अब वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडिस भी हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;