केएल राहुल को मैच खेलते हुए नहीं देखते ससुर जी सुनील शेट्टी, बोले- मैं सिर्फ…
सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अपने दामाद केएल राहुल को मैच खेलते हुए नहीं देखते हैं। इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई है।

केएल राहुल और लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोएंका का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसे देखकर सब काफी हैरान हो गए थे। वीडियो में संजीव, केएल राहुल पर गुस्सा करते दिखे थे। इस वीडियो के वायरल होने पर फैंस ने केएल का बहुत सपोर्ट किया था। अब सुनील ने इस मुद्दे पर बात की और बताया कि कैसे उन्हें अपने दामाद पर गर्व है, लेकिन वह उन्हें मैच खेलते हुए नहीं देखते हैं।
आज तक राहुल ने इस बारे में बात नहीं की
लहरेन इंट्रो से बात करते हुए सुनील ने बताया कि केएल राहुल जानते हैं कि उन्हें इस इंसिडेंट के बाद बहुत प्यार मिला था। सुनील ने कहा, ‘लोग उनको प्यार दे रहे थे और वह जानते हैं इस बात को लेकर। उन्हें प्यार और सहानुभूति मिली है। उन्होंने आज तक इस बारे में बात नहीं की। एक भी शब्द नहीं कहा। हमने कभी इस बारे में डिस्कस नहीं किया। हो सकता है संजीव जी उस समय कुछ चीजों से गुजर रहे होंगे।’
लोगों ने राहुल को दिया प्यार
सुनील ने कहा, ‘जाहिर सी बात है राहुल को हर्ट हुआ है क्योंकि दुनिया देख रही है। दुनिया फैसला लेना चाहती है और दुनिया ने स्टेटमेंट पास किया। लेकिन वो हमारे स्टेटमेंट्स नही थे। यह राहुल के लिए लोगों का प्यार जाहिर करता है।’
सुनील नहीं देखते राहुल का मैच
सुनील का कहना है कि उन्हें केएल राहुल पर गर्व है और वह तब मैच नहीं देखते हैं जब राहुल ग्राउंड पर खेल रहे थे। वह बोले, 'मेरे लिए सबसे बड़ी बात है कि राहुल हमारे देश को रिप्रजेंट कर रहे हैं। अगर वह कैप्टन हैं, वाइस कैप्टन या लीड कर रहे हैं तो हमारे लिए इससे बड़ी गर्व की बात नहीं हो सकती। मैं सारे मैच देखता हूं लेकिन जब राहुल खेलते हैं तो मैं नहीं देखता।'
सुनील ने आगे कहा, ‘मैं सिर्फ हाइलाइट्स देखता हूं। कल भी अहान देख रहा था मैच तो मैं अंदर नहीं गया। मुझे नहीं पता ये मेरा अंधविश्वास है या मेरा डर।’
बता दें कि संजीव और केएल राहुल के वीडियो वायरल होने के बाद क्रिकेटर को फिर दिल्ली कैपिटल्स ने पिक कर लिया था। वहीं एक मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स जब लखनऊ की टीम को हरा देती है तब केएल राहुल, संजीव से मैच के बाद हाथ नहीं मिलाते हैं।
केएल ने सुनील शेट्टी की बेटी अथिया से 2023 में शादी की थी। वहीं मार्च 2025 में दोनों बेटी के पैरेंट्स बने।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



