Border 2: सुनील शेट्टी ने अभी तक नहीं देखी बेटे अहान की ‘बॉर्डर 2’, बोले- जब फिल्म…

Jan 29, 2026 03:17 pm ISTVartika Tolani लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Border 2 Box Office Collection: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने बताया कि उन्होंने अभी तक अपने बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ नहीं देखी है।

Border 2: सुनील शेट्टी ने अभी तक नहीं देखी बेटे अहान की ‘बॉर्डर 2’, बोले- जब फिल्म…

सुनील शेट्टी ने बेटे अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ नहीं देखी है। उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी पत्नी माना शेट्टी, बेटी अथिया शेट्टी और दामाद केएल राहुल के साथ ‘बॉर्डर 2’ के प्रीमियर पर गए थे। लेकिन फिल्म देखने थिएटर के अंदर नहीं गए। उन्होंने इसका कारण भी बताया। याद दिला दें, सुनील शेट्टी 1997 में आई ‘बॉर्डर’ का हिस्सा था। उन्होंने उस फिल्म में असिस्टेंट कमांडेंट भैरों सिंह राठौड़ का किरदार निभाया था।

साढ़े तीन घंटे थिएटर के बाहर बैठे रहे सुनील

मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में, सुनील शेट्टी ने कहा, “मैं साढ़े तीन घंटे थिएटर के बाहर बैठा रहा, लोगों से मिलता रहा और सभी तारीफें सुनता रहा।” जहां उनसे इसके पीछे का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैंने पहले दिन ही कह दिया था कि जब तक ‘बॉर्डर 2’ दुनिया भर में 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार नहीं कर लेती, मैं इसे नहीं देखूंगा। मैंने अहान के लिए मन्नत मांगी थी। अब तक, मैंने एक भी फ्रेम नहीं देखा है। मुझे गलत मत समझिए, यह फिल्म को लेकर घमंड नहीं है। ये एक पिता के जज्बात हैं।”

बॉर्डर 1 में सुनील शेट्टी

500 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं की तो?

जब सुनील शेट्टी से पूछा गया कि अगर ‘बॉर्डर 2’ 500 करोड़ नहीं पार कर पाई तो क्या होगा? तब सुनील शेट्टी ने जवाब दिया, “मुझे उम्मीद है कि यह 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। माना को ‘बॉर्डर 2’ बहुत पसंद आई। जिस किसी ने भी फिल्म देखी है, उसने अहान के काम की तारीफ की है। मुझे खुशी है कि ‘धुरंधर’ [2025] के बाद, एक और हिंदी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है।”

“सबको साथ ले जाऊंगा”

सुनील ने आगे कहा, “जब फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी तब मैं इसे अहान, उसके दोस्तों और अपने परिवार के साथ देखूंगा। मैं सनी पाजी, वरुण और बाकी लोगों को भी अपने साथ ले जाऊंगा। शायद यह उनके लिए दूसरी बार होगा, लेकिन मेरे लिए यह पहली बार होगा। उसके बाद मैं इसे कितनी बार देखूंगा, यह मुझे नहीं पता। मुझे हमेशा अहान और उसके फैसलों पर गर्व रहा है। उसे पूरा यकीन था कि ‘बॉर्डर 2’ वही फिल्म है जो वह करना चाहता था।”

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।