हर सुबह पीएम मोदी की तस्वीर को लड्डू खिलाती है सुनील शेट्टी की नातिन, एक्टर ने खुद को बताया फैन
सुनील शेट्टी ने हाल में बताया कि उनकी डेढ़ साल की नातिन पीएम नरेंद्र मोदी को पहचानती है और हर सुबह उनकी तस्वीर को लड्डू खिलाती है। एक्टर ने ये भी बताया कि वो खुद भी पीएम के फैन हैं और उन्हें एक लीडर के तौर पर पसंद करते हैं।

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फैन बताया है। साथ ही कहा है कि उनकी डेढ़ साल की नातिन इवारा हर सुबह पीएम मोदी की तस्वीर को लड्डू खिलाती है। अथिया शेट्टी और क्रिकेटर KL राहुल की बेटी इवारा की साईं बाबा बुक में दूसरे भगवानों की तस्वीर के साथ पीएम मोदी की भी तस्वीर है जिन्हें उनकी नन्हीं नातिन पहचानती है। सुनील शेट्टी ने भी बताया कि वो खुद भी किसी भी पार्टी से परे अपने देश इस लीडर को पसंद करते हैं।
सुनील शेट्टी है पीएम मोदी के फैन
सुनील शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल के लिए खबरों में बने हुए हैं। हाल में एक्टर ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें अपनी नातिन इवारा के बारे में बात की। सुनील ने देश के प्रधानमंत्री को लेकर अपनी पसंद भी जाहिर की है। एक्टर ने कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है कि मैं उनका(पीएम नरेंद्र मोदी) बहुत बड़ा फैन हूं। मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा हूं, मैं एक लीडर की बात कर रहा हूं। वो मुझे प्रेरित करते हैं। जितना मैं अपने देश से प्यार करता हूं, उतना ही मैं अपने लीडर से भी प्यार करता हूं। उनमें कुछ खास बात है। मेरी नातिन 15 महीने की है। एक बार एयरपोर्ट पर, उसकी एक आया ने उसे मोदी जी के बारे में बताया। अब, हर सुबह, वह साईं बाबा की किताब खोलती है जिसमें मोदी जी की तस्वीर भी है।
पीएम मोदी की तस्वीर को लड्डू खिलाती है डेढ़ साल की इवारा
सुनील ने आगे कहा कि वो उस किताब में बनी पीएम मोदी की तस्वीर को गणपति की मूर्ति के पास रखे लड्डू को लेकर आती है और पीएम मोदी की तस्वीर को खिलाती है। एक्टर ने कहा कि उन्होंने या उनकी बेटी दामाद ने बच्ची को ऐसा करने को महीन कहा है। उनके मुताबिक मोदी जी में कुछ खास बात है, कुछ मैजिकल है।
इवारा के आने से आई खुशियां
बता दें, अथिया शेट्टी और क्रिकेटर KL राहुल मार्च 2025 में बेटी इवारा के पेरेंट्स बने हैं। दोनों ने भी विराट और अनुष्का की तरह अपनी बेटी को दुनिया से छुपाए रखा है। वो बेटी को पब्लिक में नहीं लाना चाहते। इवारा के आने से दोनों परिवारों में खुशियां आ गई है। सुनील शेट्टी ने बताया था कि उनकी नातिन बेटी अथिया का 2.0 वर्जन है। सुनील अक्सर अपना टाइम नातिन को देते हैं।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी


