Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSuniel Shetty Breaks Down Talking About Son Ahan Tough Phase Says There Is Lot That He Went Through
बेटे अहान के स्ट्रगल के बारे में याद कर इमोशनल हुए सुनील शेट्टी, बोले- काफी कुछ झेला है और…

बेटे अहान के स्ट्रगल के बारे में याद कर इमोशनल हुए सुनील शेट्टी, बोले- काफी कुछ झेला है और…

संक्षेप:

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 आ रही है। इस फिल्म के पहले पार्ट बॉर्डर में सुनील शेट्टी भी थे। अब सुनील ने बेटे अहान को लेकर बात की है।

Jan 13, 2026 09:51 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सुनील शेट्टी इन दिनों काफी एक्साइटेड और प्राउड फील कर रहे हैं क्योंकि उनके बेटे अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने वाली है। अहान की यह दूसरी फिल्म है। पहली फिल्म उनकी साल 2021 में रिलीज हुई थी। अब अपने बेटे की जर्नी के बारे में बात करते हुए सुनील काफी इमोशनल हो गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बॉर्डर 2 साइन करने पर अहान को क्या बोले सुनील

सुनील बोले, ‘यह अहान की दूसरी फिल्म है और इतनी बड़ी फिल्म मिलना...बहुत ही रिस्पॉन्सिबल फिल्म है। जब अहान फिल्म कर रहे थे मैंने तभी उनसे कहा था कि अहान ये सिर्फ यूनिफॉर्म नहीं है, इसे याद रखना। ये बोलते हुए सुनील इमोशनल हो गए।’

अहान ने काफी कुछ झेला

सुनील ने आगे कहा, ‘पहली फिल्म के बाद अहान की लाइफ में ब्रेक आ गया। सब बोलते हैं कि सुनील शेट्टी का बेटा है, काम तो बहुत ही मिलता है। लेकिन इसके बावजूद अहान को काफी कुछ झेलना पड़ा। लेकिन मैं खुश हूं कि उसे बतौर दूसरी फिल्म बॉर्डर 2 मिली। उससे बढ़िया फिल्म नहीं मिल सकती और मैं प्रार्थना करता हूं कि वह फिल्म के साथ पूरा इंसाफ करें।’

तड़प से किया था अहान ने डेब्यू

अहान के बारे में बता दें कि उन्होंने साल 2021 में फिल्म तड़प से डेब्यू किया। इसमें उनके साथ तारा सुतारिया लीड रोल में थे। फिल्म हालांकि फ्लॉप हुई थी बॉक्स ऑफिस पर।

पिछले साल ऐसी खबरें आईं कि अहान ने कई प्रोजेक्ट्स खो दिए क्योंकि उनकी ज्यादा फीस की डिमांड थी। इस पर अहान ने एक इंटरव्यू में कहा था, मुझे पता है मेरे खिलाफ कई आर्टिकल्स लिखे गए कि मेरी कॉस्ट ज्यादा थी और इसी वजह से मेरी कई फिल्में नहीं बनी, लेकिन ये सब सच नहीं था। इन सब चीजों से आपको फर्क पड़ता है।

ये भी पढ़ें:43वीं एनिवर्सरी पर पत्नी माना संग रोमांटिक हुए सुनील शेट्टी, शेयर की खास तस्वीर

बॉर्डर 2 के बारे में बता दें कि इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा भी हैं। फिल्म में सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना का कैमियो भी होगा। फिल्म 23 जनवरी को रिलीज होगी।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।