लाइव कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, वजह बताई तो सपोर्ट में खड़े हो गए हजारों फैंस

Mar 09, 2026 07:54 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

लखनऊ में एक कॉन्सर्ट के दौरान सुनिधि चौहान की आंखों से आंसू छलक पड़े। सुनिधि गाते-गाते अचानक रुक गईं और उन्होंने फैंस से माफी मांगी। लेकिन आखिर उन्हें ऐसा क्यों करना पड़ा? जानिए वजह।

लाइव कॉन्सर्ट में रोने लगीं सुनिधि चौहान, वजह बताई तो सपोर्ट में खड़े हो गए हजारों फैंस

लीजेंडरी प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान लखनऊ में अपने एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान भावुक हो गईं। लखनऊ के 'कूलब्रीज रिसॉर्ट्स' में चल रहे 'I am home India Tour 2025-26' के दौरान सुनिधि का गला काफी खराब था, जिसकी वजह से उन्हें बीच शो में ही फैंस से माफी मांगनी पड़ी। अपनी आवाज को लेकर वह इतनी परेशान हो गईं कि मंच पर ही उनके आंसू छलक आए। सोशल मीडिया पर इस इमोशनल मोमेंट के क्लिप वायरल हो रहे हैं, जिसमें सुनिधि अपनी हालत के बारे में बात करती नजर आ रही हैं। कमेंट सेक्शन में लोग सुनिधि के प्रति सांत्वना प्रकट करते और उनके प्रति प्यार जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

कॉन्सर्ट के दौरान छलके सुनिधि के आंसू

सुनिधि चौहान इस कॉन्सर्ट के दौरान जगमगाते हुए जंपसूट में नजर आईं। शो के बीच में उन्होंने अचानक गाना रोका और रुंधी हुई आवाज में फैंस से कहा, 'मेरा गला बहुत खराब है, आज मेरी आवाज बहुत ज्यादा खराब है। लेकिन मुझे पता है कि आप मेरे साथ हैं और मैं इसे फिर भी करना चाहती हूं।' सुनिधि ने आगे कहा कि उनके करियर में आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ और उन्हें यह सब बहुत एम्बैरसिंग लग रहा है। वह अपनी बात कहते-कहते रोने लगीं। सुनिधि चौहान का यह कॉन्सर्ट लगातार चर्चा में है।

सुनिधि बोलीं- प्लीज मुझे माफ कर दीजिए

सुनिधि ने रोते हुए दर्शकों से कहा, 'मुझे बहुत बुरा लग रहा है क्योंकि मैं हमेशा अपना 100% देना चाहती हूं। बदकिस्मती से मैं कोशिश कर रही हूं, लेकिन शायद आज आवाज वैसी न निकले, इसलिए प्लीज मुझे पहले ही माफ कर दीजिएगा। मैं बस अब आगे बढ़ने जा रही हूं। आपके प्यार के लिए बहुत शुक्रिया।' खराब सेहत और गले की तकलीफ के बावजूद सुनिधि ने हार नहीं मानी और अपना परफॉर्मेंस जारी रखा। वहां मौजूद फैंस ने भी अपनी चहेती सिंगर का खूब हौसला बढ़ाया। वीडियो में लोग सुनिधि को चीयर करते नजर आ रहे हैं।

कोलकाता में होगा टूर का ग्रैंड फिनाले

सुनिधि का यह लखनऊ वाला शो उनके नेशनल टूर का हिस्सा था। यह टूर पिछले साल 24 दिसंबर 2025 को मुंबई से शुरू हुआ था, जिसके बाद सुनिधि दिल्ली, बेंगलुरु, अहमदाबाद और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में धमाकेदार परफॉर्मेंस दे चुकी हैं। अब इस शानदार टूर का आखिरी पड़ाव कोलकाता होने वाला है। सुनिधि चौहान 14 मार्च को कोलकाता के एक्वाटिका ग्राउंड में इस टूर का फाइनल शो देंगी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि तब तक सुनिधि की सेहत में सुधार हो जाएगा।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।