अपने पिता की उम्र के आदमी से शादी..', सिर्फ 18 साल में सुनिधि चौहान ने परिवार के खिलाफ जाकर थाम लिया था इस शख्स का हाथ
सुनिधि का करियर जितना सफल रहा उनकी शादीशुदा जिंदगी उतनी ही असफल रही है। निजी जिंदगी में सुनिधि ने काफी उलझनें झेल रही थीं। सुनिधि ने महज 18 साल की उम्र में बॉबी खान के साथ शादी कर ली थी। इस शादी से सिंगर के परिवार वाले काफी नाराज थे।

बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में शुमार सुनिधि चौहान ने अपने करियर में कई शानदार गाने दिए हैं। सुनिधि ने बहुत कम उम्र में करियर की ऊंचाइयों को छुआ। सुनिधि चौहान को एक रियलिटी शो ने रातों रात स्टार बना दिया। लेकिन सुनिधि प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। सुनिधि का करियर जितना सफल रहा उनकी शादीशुदा जिंदगी उतनी ही असफल रही है। निजी जिंदगी में सुनिधि ने काफी उलझनें झेल रही थीं। सुनिधि ने महज 18 साल की उम्र में बॉबी खान के साथ शादी कर ली थी। इस शादी से सिंगर के परिवार वाले काफी नाराज थे। शादी के कई सालों बाद सुनिधि ने अपने तलाक पर खुलकर बोला था। उन्होंने इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी गलती बताई थी।
मैंने अपने जीवन में कई सारी बड़ी गलतियां की
सुनिधि चौहान ने बॉलीवुड बबल से बात करते हुए अपनी पहली शादी को उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती बताया। सिंगर ने कहा, 'मैंने अपने जीवन में कई सारी बड़ी गलतियां की हैं। मैं भगवान की बस इसलिए शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे यह दिखाया और वह भी जिंदगी की इतनी शुरुआत में ही कि मेरे साथ इतना कुछ हुआ। सब कुछ पूरी तरह से बुरा था। जब मैं उस दौर से गुजर रही थी, तब भी मैं अच्छा महसूस कर रही थी, क्योंकि मुझे पता था कि मैं एक गलत जगह पर हूं। लेकिन मैं उस पल का मजा ले रही थी, क्योंकि मुझे मालूम था कि वह 'गलत जगह' ज्यादा समय तक रहने वाली नहीं है; मैं उससे बाहर निकल ही जाऊंगी।'
कम उम्र में एक डार्क साइड दिखाया
सुनिधि ने आगे कहा, 'अब, जब मैं उससे बाहर आ चुकी हूं और मुझे उससे बाहर आए हुए कई साल हो गए हैं तो मैं पीछे मुड़कर उस दौर को नहीं देखती। लेकिन अगर कभी कोई उस बारे में बात करता भी है, तो मैं उसे बस एक ऐसी चीज के तौर पर देखती हूं, जिसने मुझे एक बेहतर इंसान बनने में मदद की। उसने मुझे बहुत कम उम्र में एक डार्क साइड दिखाया और मैंने उससे बहुत कुछ सीखा और आगे बढ़ी।'
मैंने अपने पिता की उम्र के आदमी से शादी की
सुनिधि चौहान तलाक पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे पता था कि यह सही नहीं है...', 18 साल की उम्र में अपने पिता की उम्र के एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी की और यह सब एक साल में ही खत्म हो गया!' इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैंने तो शायद बहुत कुछ नहीं देखा जो और महिलाओं के साथ होता है।
2012 में की दूसरी शादी
सुनिधि ने महज 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर 18 बॉबी खान के साथ शादी की। उनकी ये शादी एक साल बाद ही टूट गई। 19 साल की कम उम्र में तलाकशुदा सुनिधि चौहान ने अपना पूरा ध्यान करियर पर लगाया और कुछ समय में ही हिट गानों की लाइन लगा दी। देखते ही देखते वो टॉप सिंगर बन गईं। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने म्यूजिक कंपोजर हितेन सोनिक संग दूसरी शादी की और 2018 में एक बच्चे की मां बनी।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


