सुधा चंद्रन ने बताया, क्यों बॉलीवुड का हिस्सा नहीं हैं गोविंदा? एक्टर के कमबैक पर बोलीं…
सुधा चंद्रन ने गाेविंदा के करियर पर बात की। उन्होंने बताया कि गोविंदा हमेशा टाइम पर सेट पर आते थे। उन्होंने गोविंदा के इवेंट्स में डांस करने वाले वीडियोज पर भी कमेंट किया।

दिग्गज एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने गोविंदा के साथ काम किया था तब उनका बर्ताव कैसा था। सुधा चंद्रन ने ये भी बताया कि इस वक्त गोविंदा बॉलीवुड का हिस्सा क्यों नहीं हैं। इतना ही नहीं, सुधा चंद्रन ने गोविंदा के छोटे-छोटे इवेंट्स में डांस करने वाले वीडियोज पर भी कमेंट किया। पढ़िए उन्होंने क्या कहा।
गोविंदा का चार्म
सुधा चंद्रन ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में कहा, 'सच कहूं तो मैंने उस दौर को बहुत करीब से देखा है। उस समय हर कोई गोविंदा को अपनी फिल्म में लेना चाहता था। हर प्रोड्यूसर, हर डायरेक्टर, हर बैनर उन्हें कास्ट करना चाहता था। वो मना करते थे कि मेरे पास समय नहीं है, लेकिन फिर भी वो लोग रिक्वेस्ट करते थे। अब जब एक कलाकार सबको खुश करने के लिए एक साथ 6-7 फिल्में कर रहा है तो वो मशीन तो नहीं हैं न। उन्हें भी सिर्फ 24 घंटे ही मिलते थे। उन्हें भी सोने, खाने, एक सेट से दूसरे सेट पर जाने का समय चाहिए था। ऐसे में देरी होना लाज्मी था।'
गोविंदा के खिलाफ सेट किया गलत नैरेटिव
सुधा चंद्रन बोलीं, 'पहले उन्होंने रिक्वेस्ट कर करके उन्हें फिल्में साइन करने पर मजबूर किया और फिर उन्ही की बुराई करके उनका करियर खत्म कर दिया। मैंने उनके साथ काम किया है। डेविड धवन के सेट पर वो हमेशा समय पर आते थे। उनकी टाइमिंग, उनका डांस, उनकी एक्टिंग — वह सचमुच इस देश के बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। मैंने उनके साथ स्टेज शोज भी किए हैं। साउथ अफ्रीका टूर भी किया है। शो के बाद हम देर रात तक बैठकर आध्यात्म और उनकी मां के बारे में बातें करते थे।'
कैसे इंसान हैं गोविंदा?
सुधा चंद्रन ने आगे कहा, 'आज लोग सोशल मीडिया पर वीडियो डालते हैं और कमेंट करते हैं कि वो छोटे इवेंट्स में डांस कर रहे हैं। लेकिन मुझे सिर्फ एक ही चीज दिखती है वो ये कि आज भी वो जहां भी परफॉर्म करते हैं पूरी शिद्दत से परफॉर्म करते हैं। वही चमक, वही रौनक। क्या फर्क पड़ता है लोग क्या लिखते हैं? उन्होंने कभी खुद को जस्टिफाई नहीं किया। कभी काउंटर स्टेटमेंट नहीं दिया। वो उस तरह के इंसान नहीं हैं।'
अमिताभ बच्चन का उदाहरण
सुधा चंद्रन बोलीं, 'मुझे लगता है कि वो इस वक्त बॉलीवुड में नहीं हैं क्योंकि उनके लिए बहुत सारे रॉन्ग नैरेटिव सेट किए गए थे। कुछ गलतियां उनकी भी होंगी। उन्हें सोचना चाहिए और समय के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अमिताभ बच्चन जी इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। देखिए न, वो समय के साथ बढ़ने की कोशिश करते हैं। खुद पर काम करते हैं। मैं चाहती हूं कि गोविंदा भी खुद पर काम करें और कमबैक करें। मुझे उनका कमबैक देखना है।'
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


