Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडsubhash ghai says he had clashes with Shahrukh khan Jackie shroff was bad actor shatrughan sinha was overconfident
सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ को बताया खराब एक्टर, बोले- मेरी शाहरुख से तू-तू-मैं-मैं होती थी

सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ को बताया खराब एक्टर, बोले- मेरी शाहरुख से तू-तू-मैं-मैं होती थी

संक्षेप:
  • अरबाज खान के पॉडकास्ट में सुभाष घई आने वाले हैं। द इन्विंसिबल्स के प्रोमो में सुभाष घई ने बताया कि उन्होंने कभी खुद के रोल क्यों नहीं लिखा साथ ही एक्टर्स की कैटिगरी बताई।

Mon, 5 Aug 2024 02:29 PMKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अरबाज के पॉडकास्ट द इन्विसिबल्स में इस बार सुभाष घई मेहमान बनकर आने वाले हैं। शो आने से पहले अरबाज ने एक टीजर शेयर किया है। इसमें सुभाष घई ने एक्टर्स की अलग-अलग कैटिगरीज की बात की। इसमें जैकी श्रॉफ को खराब एक्टर बताया है। सुभाष घई शाहरुख खान के साथ काम करने पर बोले हैं। उन्होंने कहा कि परदेस के दौरान उनका शाहरुख से मनमुटाव चलता रहता था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जैकी थे बुरे एक्टर

क्लिप में सुभाष घई अरबाज से बोलते हैं, पांच किस्म के एक्टर होते हैं सर। एक होता है नॉन एक्टर, एक होता है बुरा एक्टर। जैकी श्रॉफ बुरे एक्टर थे। अनिल कपूर एक्टर थे, जो ओवरकॉन्फिडेंट थे वो हमेशा शत्रुघ्न सिन्हा थे। शत्रुघ्न का सबसे बड़ा प्रॉब्लम ये था कि वो कभी टाइम पर नहीं पहुंचता था।

शाहरुख के साथ तू-तू-मैं-मैं

सुभाष घई शाहरुख खान के साथ 1997 में परदेस फिल्म में काम कर चुके हैं। प्रोमो के दौरान वह अरबाज से बोले, 'जैसे मैंने परदेस में शाहरुख के साथ काम किया, उसका औऱ मेरा मनमुटाव चलता रहता था, तू-तू-मैं-मैं चलती रहती थी।' सुभाष घई ने यह भी बताया कि 1980 में आई फिल्म कर्ज के बाद उन्होंने सोच लिया था कि जितने भी करंट स्टार्स हैं उनके साथ पिक्चर नहीं बनानी है, अगर पिक्चर असली बनानी है तो।

खुद के लिए क्यों नहीं लिखा रोल

शोमैन का खिताब अगर किसी को मिला है तो दो लोगों को मिला है। एक स्वर्गीय राज कपूरजी और आप। इस पर सुभाष घई बोले, शोमैंन का खिताब मैं नहीं लूंगा। सुभाष घई ने कभी खुद के लिए रोल क्यों नहीं लिखा, इस पर बोले कि उन्हें लगता था कि फ्लॉप हो जाऊंगा और ऐसा हुआ।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma
काजल शर्मा लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम को लीड करती हैं। पत्रकारिता में करीब 15 वर्षों का अनुभव रखने वाली काजल ने प्रिंट और डिजिटल, दोनों ही माध्यमों में अपनी पहचान बनाई है। फिल्म, टीवी, फैशन और सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन, कंटेंट प्लानिंग और एग्जिक्यूशन में उनकी गहरी पकड़ है। सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिन्हें वह दिलचस्प अंदाज में खबरों के जरिए पाठकों तक पहुंचाती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।