‘मैं तुम्हारी इमेज बर्बाद कर दूंगा...’ जब ऐश्वर्या राय को डायरेक्टर ने दी धमकी, फिर उसी संग दी ब्लॉकबस्टर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मिस वर्ल्ड पेजेंट जीतने के बाद, ऐश्वर्या पहले से ही ब्यूटी और ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी हुई थीं।

 Aishwarya Rai
जब ऐश्वर्या राय को डायरेक्टर ने दी थी इमेज खराब करने की धमकी

सुभाष घई अपनी दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में सुभाष घई ने कई शानदार फिल्में दी हैं। इन्हीं में से उनकी फिल्म 'ताल' रही है। इस फिल्म को न केवल एआर रहमान द्वारा कंपोज किए गए मशहूर साउंडट्रैक के लिए याद किया जाता है, बल्कि ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना, अनिल कपूर जैसे कलाकारों के लिए भी याद किया जाता है। इसकी कहानी ने तो दर्शकों का दिल जीता इसके गाने भी आज तक याद किए जाते हैं। इस फिल्म में सुभाष ने दो न्यू स्टार्स अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय को अपनी फिल्म में काम करने का मौका दिया। दोनों ने अपने करियर में कुछ ही फिल्में की थीं, लेकिन ताल उनके लिए एक महत्वपूर्ण टर्निंग पॉइंट बनी और दोनों को रातोंरात स्टार बना दिया। हाल ही में, सुभाष घई ने 'ताल' के बनने की प्रक्रिया, खासकर ऐश्वर्या और अक्षय की कास्टिंग को याद किया। इंटरव्यू के दौरान सुभाष ने ऐश्वर्या को लेकर जो कहा उसे सुनकर हर कोई शॉक्ड है।

'ताल' की कास्टिंग पर बोले सुभाष घई

निर्देशक सुभाष घई की कल्ट क्लासिक फिल्म 'ताल' को 27 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में घई ने हाल ही में NDTV से बात करते हुए 'ताल' की कास्टिंग चैलेंज के बारे में बात की। फिल्ममेकर ने बताया कि उन्होंने ऐश्वर्या राय को एक बार कहा था कि वह उनकी इमेज बर्बाद कर देंगे, ताकि वह उनके रोल के साथ जस्टिस कर सके।

 ताल फिल्म की कास्ट

'तुम्हारी इमेज खत्म कर दूंगा'

सुभाष घई ने बताया, 'ऐश्वर्या राय कोरियोग्राफर सरोज खान की सिफारिश से फिल्म में आईं। मिस वर्ल्ड पेजेंट जीतने के बाद, ऐश्वर्या पहले से ही ब्यूटी और ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी हुई थीं, जब घई किसी ऐसे एक्टर की तलाश में थे जो फिल्म के डांस सीक्वेंस की डिमांड भी पूरी कर सके। जब ऐश का नाम सामने आया, तो वह कॉस्मेटिक्स की दुनिया से आई थीं। उस वक्त चार-पांच नाम थे, इसलिए मैंने सरोज जी से पूछा कि माधुरी दीक्षित के अलावा हम किसे कास्ट कर सकते हैं। उन्होंने ऐश्वर्या का नाम लिया।' घई ने आगे कहा, 'मैंने उससे कहा कि मुझे तुम्हारी इमेज बर्बाद करनी है। पहले घंटे में तुम कोई मेकअप नहीं करोगी। 'ताल' में उनके किरदार के लिए वह उस इमेज को हटाना चाहते थे।'

इस वजह से अक्षय को किया कास्ट

साथ ही घई ने अक्षय खन्ना को कैसे कास्ट किया ये भी बताया। उन्होंने कहा, 'फिल्म 'ताल' उनकी दूसरी फिल्म थी। उनके पिता, एक्टर विनोद खन्ना, उन्हें मेरे घर लाए और कास्टिंग के लिए उनकी सिफारिश की। मैंने कहा कि मुझे लड़का पसंद है क्योंकि मुझे वह इंटेंस लग रहा था।

'ताल' के बारे में

1999 में रिलीज हुई, 'ताल' एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा थी, जिसे सुभाष घई ने लिखा, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था। इस मूवी में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे। यह फिल्म भारत और विदेशों में एक बड़ी कमर्शियल सक्सेस बन गई।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड‘मैं तुम्हारी इमेज बर्बाद कर दूंगा...’ जब ऐश्वर्या को डायरेक्टर ने दी थी धमकी