27 साल बाद बनने जा रही है 'ताल 2', सुभाष घई ने किया कन्फर्म, क्या ये दो सितारे होंगे लीड रोल में?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुभाष घई की ताल में ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर लीड रोल थे। इस फिल्म के सीक्वल का दर्शकों ने लंबा इंतजार किया। ऐसे में सुभाष घई से उनके हालिया इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या 'ताल' का सीक्वल बनेगा इस पर उनके जवाब से हलचल मच गई।

27 साल बाद बनने जा रही है 'ताल 2',  सुभाष घई ने किया कन्फर्म, क्या ये दो सितारे होंगे लीड रोल में?

साल 1999 में आई कल्ट क्लासिक फिल्म 'ताल' को कोई कैसे भूल सकता है। इस फिल्म की कहानी ही नहीं इसे गाने भी सुपरहिट थे। फिल्म निर्माता सुभाष घई की इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर लीड रोल थे। इस फिल्म के सीक्वल का दर्शकों ने लंबा इंतजार किया। ऐसे में सुभाष घई से उनके हालिया इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या 'ताल' का सीक्वल बनेगा इस पर उनके जवाब से हलचल मच गई। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

ताल 2' की स्क्रिप्ट "लगभग तैयार" है

सुभाष घई ने हाल ही में अपने इंटरव्यू में पुष्टि की कि 'ताल 2' की स्क्रिप्ट "लगभग तैयार" है। एचटी सिटी के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में, सुभाष ने कहा, 'मैंने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें एक सवाल है और दर्शक इसका जवाब देंगे। मैं 15 साल से इस सवाल का सामना कर रहा हूं, 'आप 'ताल' दोबारा कब बना रहे हैं?' उस ताल की जो एनर्जी है, कितनी पावरफुल है कि आज के GEN-Z भी मुझे बोल रहे हैं 'ताल' बनाएं, लेकिन 'ताल' का विषय जितना आसान लगता है, हकीकत में उतना ही मुश्किल है। उसका पूरा स्क्रिप्ट हम लगभग हम ही हैं पूरा कर चुके हैं और अभी हम सोच रहे हैं ये सही समय है, शायद हमें इसे बनाना चाहिए। इसे बनाने के लिए शुद्धता बहुत जरूरी है।'

मेरी जो फिल्में नहीं चलीं, उसकी वजह सिर्फ गलत कास्टिंग थी

फिल्ममेकर ने आगे बताया, 'अगर आपको याद हो, तो अक्षय खन्ना और ऐश्वर्या राय (बच्चन) इंडस्ट्री में नए थे जब 'ताल' बनी थी। इसलिए वो प्योरिटी स्क्रीन पर आई। अनिल कपूर एक स्टार थे और उन्हें फिल्म में भी एक स्टार के तौर पर दिखाया गया था। एक अच्छी स्क्रिप्ट लिखने के बाद मेन जिम्मेदारी कास्टिंग की होती है। जो मेरी फिल्में नहीं चलीं, उसकी वजह सिर्फ गलत कास्टिंग थी।' बता दें कि इंटरव्यू के दौरान बातचीत में सुभाष घई ने सैयारा की सफलता का जिक्र करते हुए अहान पांडे और अनीत पड्डा की तारीफ की, जिससे इस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। फिलहाल फिल्म की कास्ट को लेकर अभी तक खुलासा नहीं हुआ।

एक ऐसी फिल्म जिसे बनाने की मैंने हिम्मत की

सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर किया था, 'शांति या जुनून? कॉस्मिक या कॉस्मेटिक? अंदरूनी या बाहरी? क्या ताल की कहानी - एक ऐसी फिल्म जिसे बनाने की मैंने हिम्मत की। बिना किसी विलेन के। बिना किसी सेक्स के। बिना किसी हिंसा के। क्या कहानी ऐसी है जिसे आज GenZ और अल्फा भी पसंद करते हैं और यादगार बन सकती है। क्या हम ताल 2 बना सकते हैं? आज मेरे मन में एक सवाल है ।'

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।