अनिल कपूर को आज भी बीवी से मांगनी पड़ती है पॉकेट मनी, बोले- घर पर मेरा कोई फैन नहीं

Kajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अनिल कपूर अपने फेवरिट हैं, यह बात उनके परिवार के लोग कई मौकों पर बता चुके हैं। अब उन्होंने बताया है कि उनके एक्टिंग करियर में कोई इंट्रेस्ट नहीं लेता, बीवी से अभी भी पॉकेट मनी लेनी पड़ती है।

अनिल कपूर को आज भी बीवी से मांगनी पड़ती है पॉकेट मनी, बोले- घर पर मेरा कोई फैन नहीं

झक्कास हीरो अनिल कपूर 45 साल से भी अधिक समय से बॉलीवुड में ऐक्टिव हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके फैन्स उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं, लेकिन अनिल कपूर के घर का माहौल इससे बिल्कुल उलट है। अपनी अगली फिल्म सूबेदार के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अनिल कपूर ने अपने बेबाक अंदाज में कहा कि मेरे घर में कोई भी मेरा फैन नहीं है और मुझे आज भी पॉकेट मनी अपनी वाइफ सुनीता से मांगनी पड़ती है।

पत्नी से मांगता हूं पॉकेट मनी

अनिल कपूर ने बताया कि फैमिली के लिए वह घर की मुर्गी दाल बराबर हैं। इवेंट के दौरान उन्होंने कहा, 'मेरे घर में कोई भी मेरा फैन नहीं है। आज भी घर से निकलने से पहले मैंने सुनीता को बताया कि ट्रेलर लॉन्च के लिए जा रहा हूं, तो उसने पूछा कि कौन सी फिल्म है। उसे एकदम आइडिया नहीं है कि मेरी प्रोफेशनल लाइफ में क्या चल रहा है... मेरी फैमिली ऐसी है। मैं घर में एकदम स्पेशल नहीं हूं, कभी-कभी शूट पर निकलने से पहले मुझे 10-15 हजार रुपये कैश मांगने पड़ते हैं।'

सफलता में सुनीता का बड़ा हाथ

उन्होंने कहा कि आज मैं जिस भी मुकाम पर हूं उसके पीछे सुनीता का बहुत बड़ा हाथ है, उसने मेरा करियर को संवारने के लिए अपने जीवन में बहुत सारे बलिदान दिए हैं। सूबेदार पर चर्चा करते हुए उन्होंने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने अपने निजी रिश्तों की भावनाओं को इस फिल्म के किरदार में उतारा है। अनिल कपूर ने कहा कि मेरी बेटियों के साथ मेरा इस तरह का रिश्ता नहीं है। सोनम, रिया और मैं दोस्त की तरह हैं। राष्ट्र के प्रति प्रेम, काम के प्रति जुनून...लेकिन इस सबको इसमें पिरोना चुनौतीपूर्ण था। अनिल कपूर ने यह भी बताया कि वह अपनी पत्नी को इतना क्रेडिट इसलिए देते हैं कि वह उनका पागलपन और काम समझती हैं।

अपकमिंग फिल्म के चर्चे

अनिल कपूर की अपकिंग फिल्म सूबेदार के काफी चर्चे हैं। इसका ट्रेलर आ चुका है। अनिल कपूर के साथ सूबेदार में राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल,फैजल मलिक और मोना सिंह हैं। फिल्म 5 मार्च को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। अनिल कपूर का कहना है कि यह उनकी जिंदगी के सबसे चैलेंजिंग रोल्स में से एक है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।