‘बचपन में कहानी सुनी थी, जिसने रोंगटे खड़े कर दिए’; CJP प्रोटेस्ट पर रत्ना पाठक ने सुनाई कौन सी स्टोरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पूरे देश में छात्र आंदोलन की चर्चा हो रही है। इस आंदोलन को लेकर रत्ना पाठक ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने इस आंदोलन को ध्यान में रखते हुए एकलव्य की कहानी सुनाई।

Ratna Pathak on CJP Protest
प्रोटेस्ट पर क्या बोलीं रत्ना पाठक

दिल्ली से लेकर मुंबई तक छात्र नीट पेपर लीक के खिलाफ अब सड़कों पर उतर कर आवाज उठा रहे हैं। दिल्ली से शुरू हुआ आंदोलन अब धीरे- धीरे बढ़ता जा रहा है। इस आंदोलन पर अब एक्ट्रेस रत्ना पाठक ने अपनी राय सामने रखी है। इस आंदोलन पर बात करते हुए रत्ना पाठक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने इसी के साथ एकलव्य की कहानी सुनाई है। आइए जानते हैं क्यों रत्ना पाठक को याद आई एकलव्य की कहानी?

रत्ना पाठक ने सुनाई एकलव्य की कहानी

रत्ना पाठक ने कहा कि उन्होंने बचपन में एकलव्य की कहानी सुनी थी। वो कहानी सुनकर सोचती थी कि वो कौन से गुरू हैं जिसने एक शिष्य से उसका पूरा भविष्य मांग लिया एक अंगूठे की सूरत में। रत्ना ने कहा कि अब समझ आता है कि वो कौन से गुरू होंगे।

क्यों कहानी सुनकर भौचक्की रह गई थीं रत्ना पाठक?

रत्ना पाठक ने कहा- "मैंने बचपन में एक कहानी सुनी थी जिसे सुनके मेरे रोंगटे खड़े हो गए थे। एकलव्य की कहानी। मैं वो कहानी सुनकर भौचक्की रह गई थी कि वो कौन से गुरू होंगे जिन्होंने एक शिष्य से उसका पूरा भविष्य मांग लिया अंगूठे की सूरत में। मेरे बड़ों ने मुझे समझाया कि ये कहानी गुरू के बारे में नहीं है, शिष्य के बारे में है। उसकी निष्ठा के बारे में है। उसकी गुरूभक्ति के बारे में है। उसकी कुछ सीखने की निष्ठा के बारे में है। त्याग करने की हिम्मत के बारे में है। मैं मान गई, लेकिन बात खटकती रही और अब मुझे पता चल गया है कि वो किस तरह के गुरू थे और आज भी किस तरह के गुरू आसपास दिख रहे हैं।"

छात्रों से मांगी एक्ट्रेस ने माफी

एक्ट्रेस ने आगे कहा- हम विश्वगुरू होने की बात कर रहे हैं, लेकिन अपने छात्रों से, अपने शिष्यों से संपर्क भी नहीं साध सकते। कमाल है, कैसे गुरू हैं? हम चाहते हैं कि ये बच्चे अपना पूरा फ्यूचर त्याग कर दें? ताकि सत्ता को कुछ लोग बचा सकें। ये किस तरह के गुरू हैं? ये बात सोचने का वक्त आ गया है। और आपसे माफी मांगने का भी क्योंकि मेरी पीढ़ी ने ही ये हाल को पनपने दिया। हम दिख रहा था कि ऐसा होगा, लेकिन हम उसे सही वक्त पर सही तरह से रोक नहीं पाए। इसलिए आपका मार्गदर्शन करने का अधिकार हमारे पास नहीं रहा। लेकिन आपका साथ देने की इच्छा भी है, निष्ठा भी है। आप बुलाइए, हम आपके साथ हैं।

सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा रत्ना पाठक का वीडियो

रत्ना पाठक के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। लोगों ने खुलकर अपनी राय रखने के लिए एक्ट्रेस की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा- मैम आप हमेशा ही सही के साथ खड़ी रहती हैं। यही वजह है कि हम आपको इतना प्यार करते हैं।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'बचपन में कहानी सुनी थी…' CJP प्रोटेस्ट पर रत्ना पाठक ने सुनाई कौन सी स्टोरी?