Stree 3 पर आया बड़ा अपडेट, दिनेश विजान ने बता दिया शूट से लेकर रिलीज तक का पूरा प्लान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Stree 3 Update: बॉलीवुड की सबसे पसंद की जाने वाली हॉरर कॉमेडी स्त्री के पार्ट 3 को लेकर अपडेट आया है। फिल्म के प्रोड्यूसर ने बता दिया है कि फिल्म कब रिलीज होगी। आइए जानते हैं क्या बोले दिनेश विजान। 

Stree 3 Big Update
स्त्री 3 पर आया अपडेट

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री के तीसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। फिल्म के प्रोड्यूसर

दिनेश विजान ने फिल्म की रिलीज डेट पर जानकारी दी है। फिल्म के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म की राइटिंग का काम पूरा हो चुका है। फिल्म साल 2028 में रिलीज होगी।

कब रिलीज होगी स्त्री 3?

पीटीआई के मुताबिक, FICCI FRAMES इवेंट में दिनेश विजान ने बताया कि फिल्म साल 2028 में रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि अमर कौशिक ने फिल्म की राइटिंग पूरी कर ली है। दिनेश विजान ने कहा, "तो स्त्री 3 साल 2028 में आएगी। अगर मैं कुछ ज्यादा कहूंगा तो वो दुखी (अमर कौशिक) हो जाएंगे। उन्होंने फिल्म की राइटिंग पूरी कर ली है। उन्हें लगता है कि मैं बहुत स्पॉइलर्स दे देता हूं, लेकिन आपको फिल्म में जो पसंद आया था, वो सब आपको मिलेगा। लेकिन इसकी शुरुआत और अंत आपको हैरान करेगा। ये स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस पर एक अच्छा तोहफा हो सकती है।"

स्त्री 3 से पहले इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे अमर कौशिक

हालांकि, स्त्री 3 से पहले अमर कौशिक फिल्म महावतार डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में विकी कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म भगवान परशुराम की कहानी दिखाएगी। दिनेश विजान ने कहा, “अमर कौशिक स्त्री और हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी का अहम हिस्सा हैं। वो जनवरी के आखिर में हमारी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म 'महावतार' (भगवान परशुराम की कहानी) को डायरेक्ट करेंगे। जून में उसका डायरेक्शन पूरा होगा और अगले साल के अंत तक स्त्री 3 की शूटिंग शुरू हो जाएगी।”

स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी की थी कमाई?

स्त्री पार्ट 1 और 2 की बात करें तो दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था। स्त्री की बात करें तो ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे कलाकार नजर आए थे। स्त्री के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में 129.90 करोड़ के आसपास की कमाई की थी।

स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी की थी कमाई?

स्त्री 2 की बात करें तो ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी। स्त्री 2 अगस्त 15 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुश्ताक खान, अक्षय कुमार, राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार नजर आए थे। स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था। फिल्म ने 627.02 करोड़ की कमाई की थी। स्त्री 2 उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।

मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्में

बता दें, स्त्री रिलीज के बाद मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में कई फिल्में बनीं। इन फिल्मों में सबसे पहले स्त्री रिलीज हुई। स्त्री के बाद भेड़िया (2022), मुंज्या (2024), स्त्री 2 (2024) और थामा (2025) रिलीज हुई थीं। अब इस यूनिवर्स को स्त्री 3 का इंतजार है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडStree 3 की रिलीज डेट पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब फैंस को मिलेगा तोहफा?