'वाराणसी' के जरिए यह रिकॉर्ड बनाने वाले हैं राजामौली, पहली बार इस्तेमाल होगी यह तकनीक

Puneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Varanasi: एस एस राजामौली अपनी हर फिल्म के जरिए दर्शकों को कुछ नया और दमदार परोसने की कोशिश करते हैं। फिल्म वाराणसी के जरिए वह फिर एक बार भारतीय सिनेमा जगत को कुछ ऐसा देने जा रहे हैं, जो दर्शकों को पहली बार एक्सपीरियंस करने मिलेगा।

'वाराणसी' के जरिए यह रिकॉर्ड बनाने वाले हैं राजामौली, पहली बार इस्तेमाल होगी यह तकनीक

भारत की लीजेंडरी डायरेक्टर एसएस राजामौली अपनी अगली फिल्म के साथ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं, जो हमेशा उनके ही नाम रहने वाला है। राजामौली की अगली फिल्म 'वाराणसी' का लोग टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं और फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो ने उनका एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दिया है। लेकिन क्या आपको पता है कि राजामौली हमेशा की तरह एक बार फिर से इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। वह अपनी फिल्म को टेक्निकली इतना एडवांस बनाने वाले हैं कि एक बार फिर कई सालों तक कोई दूसरी फिल्म उनके आसपास भी ना पहुंच पाए।

वाराणसी के जरिए रिकॉर्ड बनाएंगे राजामौली

'बाहुबली' और 'RRR' जैसी फिल्में बना चुके राजामौली अपनी अगली फिल्म की शूटिंग भारत के सबसे बड़े मोशन कैप्चर स्टूडियो में कर रहे हैं, जो हाल ही में इंडिया आया है। राजामौली ने खुद अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि यह उनकी जिंदगी को कहीं ज्यादा आसान बना देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले जब भी राजामौली को मोशन कैप्चर शॉट लेने होते थे तो भारत में मौजूद तकनीक की बंदिश के चलते वो एक बार में एक या ज्यादा से ज्यादा 2 लोगों को ही रिकॉर्ड कर सकते थे, लेकिन अब इस टेक्नोलॉजी के इंडिया आने के बाद वह एक बार में 20 लोगों को एक साथ रिकॉर्ड कर सकते हैं।

भारत में पहली बार बना इतना बड़ा स्टूडियो

बता दें कि यह स्टूडियो हैदराबाद में बनाया गया है जहां आप एक साथ 20 लोगों को मोशन कैप्चर टैक्नोलॉजी से शूट कर सकते हैं। बड़ी बात यह है कि यह स्टूडियो हॉलीवुड के टेक्निकल वेटरन एनिमेट्रिक्स डिजाइन के साथ मिलकर बनाया गया है। तो जाहिर तौर पर टेक्नोलॉजी वर्ल्ड क्लास रहने वाली है। अब देखना यह है कि इस तकनीक का जादू राजामौली की मल्टी स्टारर फिल्म 'वाराणसी' में हमें किस कदर देखने को मिलता है। बता दें कि फिल्म में महेश बाबू लीड रोल प्ले करते नजर आने वाले हैं और प्रियंका चोपड़ा फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए विशाल सेट बनाए गए हैं और VFX पर भी काफी मेहनत की जा रही है।

ब्लॉकबस्टर हिट रही थीं राजामौली के ये फिल्म

मालूम हो कि एस.एस. राजामौली की पिछली तीन फिल्में भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई हैं। उनकी सबसे ब्लॉकबस्टर RRR लगभग 550 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, जिसने वर्ल्डवाइड करीब 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। साल 2017 में आई बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। करीब 250 करोड़ रुपये के बजट में तैयार इस फिल्म ने 1810 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। वहीं फिल्म बाहुबली: द बिगनिंग लगभग 180 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹600 करोड़ का शानदार बिजनेस किया था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।