वाराणसी में रोंगटे खड़े कर देगा राम-कुंभकर्ण युद्ध का सीन! फिल्म के राइटर ने 30 मिनट के सीक्वेंस का दिया हिंट
Varanasi Writer on Varanasi: वाराणसी मूवी के राइटर विजयेंद्र प्रसाद से जब उस सीन के बारे में पूछा गया, जिसके बारे में वह दर्शकों को टीज करना चाहेंगे तो उन्होंने राण और कुंभकर्ण के बीच युद्ध के इस सीन का जिक्र किया।

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी 'वाराणसी' इस साल की उन फिल्मों में शुमार है, जिनका फैंस टकटकी लगाए इंतजार कर रहे हैं। पिछले साल जब मेकर्स ने हैदराबाद में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया था तो फैंस ने उसकी एक-एक झलक को डिकोड करना शुरू कर दिया था। अब राजामौली के पिता, राइटर विजयेंद्र प्रसाद फिल्म के एक 30 मिनट के सीन के बारे में बताया है। जब उनसे एक इवेंट के दौरान पूछा गया कि इस फिल्म के किसी एक सीक्वेंस के बारे में अगर वो दर्शकों को टीज करना चाहें तो वह कौन सा होगा? इस पर फिल्म वाराणसी के लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने जो कहा, वो आपको भी सुपर एक्साइटेड कर देगा।
रोंगटे खड़े कर देगा वाराणसी का ये सीन
मालूम हो कि राजामौली की फिल्मों की कहानियां उनके पिता के. विजयेंद्र प्रसाद ही लिखते रहे हैं। मगधीरा, बाहुबली, RRR और वाराणसी की कहानी भी विजयेंद्र प्रसाद ने ही लिखी है। फिल्म का एक सीन का जिक्र करते हुए राजामौली के पिता ने कहा, 'यह राम और कुंभकर्ण के बीच युद्ध का एक सीन है।' अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या 'वाराणसी' मूवी में पृथ्वीराज कुंभकर्ण का किरदार निभा रहे हैं? इधर कयासों का सिलसिला शुरू हो गया है और उधर विजयेंद्र प्रसाद ने और भी कुछ अहम जानकारियां दर्शकों को फिल्म के बारे में दीं।
विजयेंद्र प्रसाद ने हाइलाइट किया ये सीन
विजयेंद्र प्रसाद ने कहा, 'आपने टीजर में देखा है, हैं ना? आपने राम और कुंभकर्ण को देखा है। आपने हनुमान की पूछ और उस पर एक रथ देखा। मैं उसी की बात कर रहा हूं। वो सीन आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।' जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म में टाइम जोन्स वाला कॉन्सेप्ट है, जिसमें हम अलग-अलग टाइम जोन्स को फिल्म में देखेंगे? तो इस पर विजयेंद्र प्रसाद ने बात को आगे नहीं बढ़ाने के लिए कहा और बोले- हमें अब इसके बारे में और ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए। मालूम हो कि राजामौली ने पिछले साल एक इवेंट में कहा था कि फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू कुछ देर के लिए राम के किरदार में नजर आएंगे।
'महेश में कृष्ण का आकर्षण भी है और..'
राजामौली ने कहा, "पहले दिन जब महेश फोटोशूट के लिए भगवान राम के लुक में आए, तो मेरे रोंगटे खड़े हो गए। मैं हैरान था। महेश में कृष्ण का आकर्षण भी है और राम की शांति भी। फिर भी, मुझे भरोसा था। मैंने उस फोटो को अपने वॉलपेपर के तौर पर भी सेट किया और फिर उसे हटा दिया ताकि कोई उसे देख न सके।" तो इतना साफ है कि 'वाराणसी' के जरिए राजामौली एक बार फिर दर्शकों को कुछ ऐसा देने जा रहे हैं, जो रिकॉर्ड ब्रेकिंग होगा। मालूम हो कि RRR के जरिए राजामौली देश को पहली बार अपने दम पर ऑस्कर तक ले जा चुके हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


