Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडSridevi Onscreen Husband Whose Career Ruined In 10 Seconds Was Forced To Leave The Country
श्रीदेवी के ऑनस्क्रीन पति जिनका 10 सेकंड सीन की वजह से करियर हुआ बर्बाद, छोड़ा देश फिर...

श्रीदेवी के ऑनस्क्रीन पति जिनका 10 सेकंड सीन की वजह से करियर हुआ बर्बाद, छोड़ा देश फिर...

संक्षेप:

श्रीदेवी ने अपने करियर में कई एक्टर्स संग काम किया है, लेकिन उनके एक को-स्टार ऐसे थे जिन्हें इतनी ट्रोलिंग मिली और ना पसंद किया गया कि उन्हें कई मूवीज से रिप्लेस कर दिया गया था।

Jan 15, 2026 03:10 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कई एक्टर्स हैं जिन्हें प्रोफेशनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं। अब हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं जो कभी पॉपुलर मॉडल थे। उनके लुक्स की तो सभी तारीफ करते थे। मॉडलिंग की दुनिया के वह स्टार थे। दीपक के लुक्स की वजह से उन्हें काफी मूवी ऑफर्स आने लगे थे। लेकिन दीपक ने अपना समय लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दीपक ने ठुकराए कई फिल्में

रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने राजीव मेहरा की चमतकार फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया बतौर लीड रोल और फिर यश चोपड़ा की लम्हें में काम किया बतौर सपोर्टिंग रोल।

हालांकि लम्हें चली नहीं और बुरी तरह फ्लॉप हो गई और इसका दीपक के करियर पर बड़ा असर पड़ा।

पल्लो वर्ड को लेकर हुए ट्रोल

कई ने उनकी परफॉर्मेंस को लेकर उन्हें ट्रोल किया खासकर उनके पल्लो डायलॉग को लेकर जो वह कई बार बोलते हैं। ये महज 10 सेकेंड का सीन था। दीपक, दरअसल, श्रीदेवी को उठाते हैं बार-बार और तब वह पल्लो पल्लो बोलते हैं। इस डायलॉग के काफी मजाक बने।

कई फिल्मों में हो गए रिप्लेस

दीपक को इतना ट्रोल किया गया कि उन्हें फिर डर फिल्म से रिप्लेस कर दिया। उनकी जगह फिर सनी देओल को फिल्म में लिया। इतना ही नहीं उन्हें सूर्यवंशी, बेखुदी, जुनून जैसी फिल्मों से भी रिप्लेस किया गया। ऐसा कहा जाता है कि वो पल्लो डायलॉग से उन्हें काफी डाउनफॉल देखना पड़ा।

उन्होंने फिर तेजस्विनी फिल्म में काम किया जिसमें उनके साथ उर्मिला मातोंडकर थीं। लेकिन वो फिल्म भी फ्लॉप थी।

ये भी पढ़ें:श्रीदेवी संग कैटफाइट की खबरों पर माधुरी दीक्षित बोलीं- वह उनमें से थीं जो...

नाम बदलकर छोड़ा देश

दीपक ने इसके बाद अपना नाम डिनो मार्टेली कर दिया और यूएस में शिफ्ट हो गए। वहां उन्होंने फिर बतौर मॉडल काम शुरू किया। इसके पबाद उन्होंने लुबना से शादी की, लेकिन दोनों की शादी ज्यादा लंबी चली नहीं और दोनों अलग हो गए।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।